सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट की मां ने खोला राज- 'प्रेग्नेंट हूं ये पता नहीं था, शूटिंग में पी ली थी खूब सारी सिगरेट'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
soni razdan was pregnant during the film of gumrah and she smoked many cigarettes
soni razdan - फोटो : social media
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक ट्वीट के जरिए बड़ा राज खोला है। उन्होंने 1993 में आई फिल्म 'गुमराह' को याद करते हुए एक ट्वीट किया । ये फिल्म महेश भट्ट ने डायरेक्ट की थी । इस फिल्म में सोनी राजदान ने भी काम किया था और वो उस वक्त प्रेग्नेंट थीं । फिल्म के लीड रोल में श्रीदेवी और संजय दत्त थे । 
Trending Videos
soni razdan was pregnant during the film of gumrah and she smoked many cigarettes
Alia Bhatt Soni Razdan - फोटो : amar ujala
सोनी राजदान ने 'गुमराह' की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'ये मेरी पसंदीदा फिल्म में से एक है । इस रोल के लिए मेरी काफी सराहना हुई थी । श्रीदेवी के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा था। बहुत अच्छी यादें हैं । उस वक्त मैं आलिया की मां बनने वाली थी और मुझे पता नहीं था कि मैं प्रेग्नेंट हूं । इस फिल्म के दौरान मुझे बहुत सिगरेट पीनी पड़ी थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
soni razdan was pregnant during the film of gumrah and she smoked many cigarettes
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram
'गुमराह' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी । आज भी ये फिल्म दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है । बता दें कि सोनी राजदान ने महेश भट्ट के साथ लंबे अफेयर के बाद 20 अप्रैल, 1986 को शादी की थी। सोनी राजदान की दूसरी बेटी का नाम शाहीन भट्ट है। सोनी राजदान आखिरी बार फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' में नजर आई थीं ।
 

 
soni razdan was pregnant during the film of gumrah and she smoked many cigarettes
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter
इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'राजी' में सोनी ने आलिया भट्ट की मां का किरदार निभाया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी । आलिया की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं । पिछले दिनों ही आलिया और रणबीर कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है । 
विज्ञापन
soni razdan was pregnant during the film of gumrah and she smoked many cigarettes
alia, shaheen, soni razdan - फोटो : social media
पहली बार किसी फिल्म में आलिया और रणबीर की जोड़ी नजर आएगी । इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे । फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है । ये एक सुपरनेचुरल फिल्म है । इसके अलावा आलिया के पास संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' है । इसमें पहली बार आलिया, सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखेंगी ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed