{"_id":"5a951d4e4f1c1ba32a8b9b59","slug":"sonu-ke-titu-ki-sweety-performs-well-on-monday-aswell-see-boxoffice-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सोनू के टीटू की स्वीटी' का जलवा सोमवार को भी बरकरार, जानिए कितना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सोनू के टीटू की स्वीटी' का जलवा सोमवार को भी बरकरार, जानिए कितना रहा कलेक्शन
Tue, 27 Feb 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वीकेंड के बाद सोमवार को भी कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा की कॉमेडी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्सऑफिस पर बेहतरीन कारोबार जारी रखा है। ओपनिंग डे पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म अय्यारी को पीछे छोड़ते हुए इसने करीब 6.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
2 of 4
'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने सोमवार तक 31.74 करोड़ का कारोबार कर लिया है । फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। तरन आदर्श ने ट्वीट कर लिखा कि हफ्ते के पहले दिन भी फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक हफ्ते में 42 से 44 करोड़ का कारोबार कर यह एक हिट फिल्म कहलाएगी।
3 of 4
'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने भारतीय बाजार में सोमवार को 5.17 करोड़, शुक्रवार को 6.42 करोड़ का बिजनेस किया, शनिवार को 9.34 और रविवार को 10.81 करोड़ का कारोबार किया। बता दें कि 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी ब्रोमांस और रोमांस के बीच झूलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
छोटी स्टारकास्ट और कम बजट में बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी अच्छी लग रही है।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने वीनिंग स्टार्ट किया है। 'पद्मावत' और 'पैडमैन' के बाद यह 2018 की तीसरी बेस्ट ओपनिंग फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।