26 साल से अपनी मधुर आवाज से बॉलीवुड में खलबली मचाने वाले सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) 30 जुलाई को 46वां जन्मदिन मनाएंगे। इतने लंबे अरसे में सोनू ने ना केवल सिंगिग बल्कि एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। हालांकि बतौर एक्टर सिनेमाजगत में फ्लॉप साबित हुए। खास बात है कि जितना सोनू निगम का गायकी से गहरा नाता है उतना ही उनका नाम विवादों से भी जुड़ा रहा। एक विवाद तो इतना बढ़ गया था कि उन्हें अपने सिर तक मुंडवाना पड़ गया था। जानिए सोनू निगम की जिंदगी से जुड़ा विवाद और 7 किस्से।
4 साल की उम्र से शादियों में गाने लगे थे सोनू निगम, इस वजह से मुंडवा लिया था सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। गायिकी का हुनर सोनू निगम को अपने माता-पिता से मिला। बचपन से ही उनका रुझान संगीत की ओर था। सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ 4 साल की उम्र से ही स्टेज शो और शादियों में गाने लग लग गए थे। वो स्टेज प्रोग्राम में अक्सर मोहम्मद रफी के गाए गाने गाते थे जिनमें से एक गाना था 'क्या हुआ तेरा वादा'। सोनू निगम की आवाज में काफी पसंद किया जाने लगा।
गायिकी के करियर को आगे बढ़ाने के लिए सोनू निगम 19 साल की उम्र में पिता के साथ मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने क्लासिकल सिंगर उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत का प्रशिक्षण लिया हालांकि मुंबई पहुंचने के बाद सोनू निगम का सफर इतना भी आसान नहीं था और पैसे कमाने के लिए वो लगातार स्टेज शोज करते रहे। सोनू निगम को पहचान तब मिली जब टी सीरीज ने उनकी आवाज में मोहम्मद रफी के गाए गाने 'रफी की यादें' लॉन्च किया। सोनू निगम ने बतौर सिंगर अपना करियर डेब्यू फिल्म 'जनम' से किया हालांकि यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इस बीच उन्होंने कई बी और सी ग्रेड फिल्मों में गाने गाए।
'मुकाबला', 'शबनम', 'आग', 'हलचल' वो फिल्में थीं जिन्होंने सोनू को बॉलीवुड में पहचान दिलवाई। 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में उनका गाया गाना 'संदेसे आते हैं' सुपरहिट हुआ था। यह वो गाना था जिसने उन्हें पूरे देश का चहेता बना दिया। सोनू के गाए इस गाने को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं। सोनू ने लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' की भी होस्टिंग की है।
सोनू हिंदी के अलावा अंग्रेजी, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मैथिली, भोजपूरी, उर्दू, नेपाली, मलायाली और मराठी में भी गाने गाते हैं। अपनी गायकी के लिए सोनू निगम को कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। आईफा, फिल्मफेयर से लेकर एमटीवी, जीमा अवॉर्ड्स उनके नाम हैं। 2004 में आई फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।