{"_id":"5c8df02abdec22140e1070b1","slug":"sonu-nigam-speak-up-on-pulwama-attack-and-india-pakistan-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू निगम बोले-भारत-पाकिस्तान की जंग की बातें सब करते हैं, आर्मी में कोई जाना नहीं चाहता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू निगम बोले-भारत-पाकिस्तान की जंग की बातें सब करते हैं, आर्मी में कोई जाना नहीं चाहता
Sun, 17 Mar 2019 12:33 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
sonu nigam
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ी बात बोली है। एक मीडिया कॉन्क्लेव में पहुंचे सोनू निगम ने कहा कि इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग भारत को अब पाकिस्तान के साथ जंग करने जैसी बात कर रहे हैं। जबकि लोग जंग की बातें तो करते हैं, लेकिन आर्मी में कोई जाना नहीं चाहता।
Sonu Nigam
उन्होंने अपनी बात को आगे कहा कि जो लोग भारत और पाकिस्तान की जंग की बातें करते हैं उन्हें पता नहीं है कि जंग क्या होती है। उन्हें नहीं पता था कि यह लंबी भी चल सकती है। जंग केवल सीमा तक ही नहीं होती है, यह हमारे पास भी आ सकती है। अगर जंग होती है तो चीजों के दाम बढेंगे। इसके बाद लोग कहेंगे कि सरकार ने दाम बढ़ा दिए लड़ाई आसान नहीं होती। जंग के अलावा सोनू निगम ने पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर भी बात की।
सोनू निगम
- फोटो : SELF
गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन की मांग उठने लगी। इस पर सोनू निगम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा-'हम बच्चों की तरह अपना फैसला क्यों बदलते हैं?पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध करने से समस्या का हल नहीं निकलेगा। पहले आप उस पर प्रतिबंध लगाते हैं, फिर कहते हैं आप चले जाओ। हमारा देश अपनी सदियों पुरानी सभ्यता, संस्कृति के कारण मशहूर है। यहां इतनी छोटी बातें होनी ही नहीं चाहिए। हमें थोड़ा मैच्योर होने की जरूरत।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sonu nigam
- फोटो : file photo
हाल ही में सोनू निगम मशहूर गायिका सोना महापात्रा के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो मीटू कैंपेन के तहत सोना ने संगीतकार अनु मलिक और गायक कैलाश खेर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस दौरान सोनू ने अनु और कैलाश का बचाव किया था जिसके बाद सोना, सोनू पर भड़क गई थीं। खबर है कि सोना ने ट्विटर पर सोनू को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बीती 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था।
विज्ञापन
Sonu Nigam
- फोटो : file photo
इस मौके पर सोना को एक शो में परफॉर्म करना था, लेकिन विवाद तब गहरा गया जब सोना की जगह कैलाश खेर को इस शो में बुला लिया गया। सोना का मानना है कि साजिशन उनके इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है। ऐसे में सोना ने सोनू निगम पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'सोनू निगम सहित पुरुषों के अधिकारों के कार्यकर्ताओं को यह जानकर खुशी और राहत महसूस हुई होगी कि मेरा यह तीसरा शो है जिसे साजिशन रद्द किया गया है और मुझे शो से निकालकर कैलाश को शो में लाया गया।'