देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड और बेहतर ढंग से इलाज ना मिलने के कारण रोजाना हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं कई फिल्मी सितारे भी मदद के लिए सामने आ खड़े हुए हैं। इसी बीच इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम ने भी एक पहल की है। उन्होंने मुंबई के जुहू में एक फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और उसी दौरान ब्लड भी डोनेट किया। हैरान कर देने वाली बात है कि सोनू इसके बाद जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं।
सोनू निगम: बिना मास्क लगाए रक्तदान करते दिखे तो भड़के यूजर्स, बोले - पहले इन्हें मास्क डोनेट करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने से पहले सभी ब्लड डोनेट जरूर करें। उन्होंने कहा कि, ‘आने वाले समय में भारत में ब्लड की बहुत बड़ी किल्लत होने वाली है इसलिए पहले ही सावधान हो जाएं और वैक्सीन लगवाने से पहले ब्लड डोनेट करें। जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं वो भी वैक्सीन लगवाने से पहले रक्तदान करें।’
View this post on Instagram
इस दौरान सोनू निगम के कुछ वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो सोनू को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, जिसकी वजह है सोनू के चेहरे पर मास्क न होना।
View this post on Instagram
दरअसल, सोनू के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें सोनू पहले मास्क लगाकर उद्घाटन करते दिख रहे हैं लेकिन रक्तदान करते वक्त उनके चेहरे पर मास्क नहीं दिख रहा है। बस फिर क्या था लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बस करो शो ऑफ करना' तो वहीं दूसरे यूजर ने तो लिख डाला कि 'पहले इन्हें ही मास्क डोनेट करो, जरूरत है इन्हें।' आपको बता दें कि सोनू निगम भी कोरोनावायरस का शिकार हो चुके हैं और अब उन्होंने वैक्सीन लगवाने से पहले ब्लड डोनेट करने का फैसला लिया है।