सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर बहुत सी हस्तियों के लिए अपने समर्थकों और चाहने वालों से जुड़े रहने का बहुत बेहतरीन साधन है। इसके जरिए बहुत से लोग सामाजिक और राजीनितक सहित हर मुद्दों पर अपनी बात भी रखते रहते हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए फिल्मी सितारे भी ट्विटर का भरपूर इस्तेमाल करते रहते हैं। इस साल बॉलीवुड के कौन से सितारे ने सबसे ज्यादा ट्विटर का इस्तेमाल किया इसकी रिपोर्ट सामने आ गई है।
शाहरुख और अक्षय से भी ज्यादा ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं सोनू सूद, विश्लेषण रिपोर्ट में आए इस नंबर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म ट्वीटीट ने अक्तूबर की अपनी एक विश्लेषण रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में अभिनेता सोनू सूद बॉलीवुड के उन सितारों में सबसे टॉप पर हैं जिन्होंने इस साल कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा ट्विटर का इस्तेमाल है। इस साल सोनू सून ट्विटर पर काफी सक्रिय रहे हैं। वह इस रिपोर्ट में चौथे स्थान पर हैं।
ट्वीटीट ने राजनेता, लेखक, पत्रकार, फिल्मी सितारे, बिजनेस लीडर्स, फाउंडर और इंवेस्टर्स, खिलाड़ी, शेफ और कॉमेडियन की श्रेणी को अपनी विशलेषण रिपोर्ट में शामिल किया है। ट्वीटीट की रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर पर हैं। दूसरा नंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जबकि तीसरे नंबर मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और चौथे स्थान पर अभिनेता सोनू सूद हैं।
अभिनेता सोनू सूद के ट्विटर पर 4.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई सितारों के फॉलोअर्स की संख्या सोनू सूद के फॉलोअर्स से काफी ज्यादा हैं। बावजूद इसके सोनू सूद 2.4 मिलियन के साथ ट्विटर एंगेजमेंट की लिस्ट में सभी बॉलीवुड सितारों से ऊपर हैं। गौरतलब है कि सोनू सूद ने इस साल कोरोना महामारी के बीच ट्विटर के जरिए लोगों की मदद की।
सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों की मदद की। कई लोगों ने ट्विटर के जरिए सोनू सूद से मदद मांगी। अभिनेता ने तुरंत उनके ट्वीट का जवाब दिया और मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। सोनू सूद अब भी ट्विटर के जरिए लोगों की मदद करते रहते हैं।
पढ़ें: रश्मिका मंदाना गूगल पर बनीं नेशनल क्रश, इस वजह से अभिनेत्री का नाम हो रहा है ट्रेंड