फिल्मों में अभिनय करने के अलावा अभिनेता सोनू सूद इन दिनों गरीबों और जरूरमंदों की मदद करने की वजह से भी खूब सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के एक किसान को अपनी बेटियों के साथ खेत जोतते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने उस किसान को नया ट्रैक्टर देकर उसकी मदद की। एक तरफ जहां सोनू सूद की इस मदद की तारीफ हो रही है तो कुछ लोग अभिनेता को इस वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं।
जानें क्यों मदद के बाद भी कुछ लोगों ने किया सोनू सूद को ट्रोल, उपहार में दिए ट्रैक्टर से जुड़ा है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रविवार को सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के किसान को नया ट्रैक्टर तोहफे में दिया। इसके बाद उन्हें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। Sandeep Yadav नाम के यूजर ने किसान को सोनू सूद द्वारा ट्रैक्टर देने पर अपने ट्वीट में लिखा, 'उन्हें बैल का जोड़ा देना चाहिए था जोकि उनके लिए अधिक उपयोग होता। क्योंकि वह गरीब हैं और ट्रैक्टर चलाने के लिए खर्च नहीं उठा सकते हैं।'
He should provide them pair of bull which is more use for them as they r poor they can't afford the expense to run a tractor ( we can take right decision only by keeping the emotions aside. Lord Krishna)
Vinay Kumar Singh सोनू सूद के फैसले पर लिखते हैं, 'सोनू लगता है आप ने कभी खेती नहीं की है, इसलिए आप को मालूम नहीं है कि इस प्रकार कि खेती हाथ या बैल से ही की जा सकती है, ट्रैक्टर से नहीं जिसको आप ने गिफ्ट किया है। सर गरीब- अमीर मे फर्क समझें क्योंकि आप गरीबों के मसीहा है धन्यवाद।' RAJKUMAR SINGH ने लिखा, 'सोनू सूद जी आप की जितनी प्रशंसा की जाए कम है, परंतु इस मामले में शायद आप से गलती हुई है। आमतौर पर ऐसा कभी नहीं होता है कि कोई परिवार इस तरह से हल में जुते। इस पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रिया है पर सबसे सार्थक प्रतिक्रिया मुझे यह लगी है।'
सोनू लगता है आप ने कभि खेती नहीं कि हैं इसलिये आप को मालूम नहीं है कि इस प्रकार कि खेती हाथ या बैल से ही की जा सकती है
सोनू सूद जी आप की जितनी प्रशंसा की जाए कम है, परंतु इस मामले में शायद आप से गलती हुई है. आमतौर पर ऐसा कभी नहीं होता है कि कोई परिवार इस तरह से हल में जुते. इस पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रिया है पर सबसे सार्थक प्रतिक्रिया मुझे यह लगी है pic.twitter.com/grSlxyWDe9
टैकटार से नहीं
जीसको आप ने टैकटर गिफ्ट किया है वे काफी बाडे काश्तकार लाग रहे हैं
सर गरीब अमीर मे फर्क समझे क्योकी आप गरीबों के मसीहा है धन्यवाद विनय कुमार
Arvind Rajbhar लिखते हैं, 'सोनू सर जिस तरह से आप लोगो की मदद कर रहे है उससे तो ऐसा लग रहा है बहुत से लोग आपके प्यार और मदद का झूठा फायदा उठा रहे है।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनू सूद के फैसले पर सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सोनू सूद की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। Sandeep नाम के यूजर ने किसान को सोनू सूद द्वारा ट्रैक्टर देने पर उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'भाई आप महान हो, आप बहुत मेहनत कर रहे हैं।' Silpi Ghosh ने लिखा, 'आप भारत के सुपरमैन हैं।' सोनू सर जिस तरह से आप लोगो की मदद कर रहे है
Bhai aap great ho
You are the super man of India ♥️
उससे तो ऐसा लग रहा है बहोत से लोग आप के प्यार और मदत का झूठा फायदा उठा रहे है
U r working hard to help
आपको बता दें कि सोशल मीडिया एक शख्स ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में एक किसान अपनी दो बेटियों के साथ खेत जोत रहा था। पैसों की कमी के चलते उसकी बेटियां बैल की जगह काम कर रही थीं। वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने इस गरीब परिवार के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सोनू सूद ने किसान परिवार की मदद करने का फैसला किया और उन्होंने मदद के तौर पर नया ट्रैक्टर दिया है।
Tomorrow morning he will have a pair of ox 🐂 to plough the fields. Let the girls focus on their education.. कल सुबह से दो बैल इसके खेत जोतेंगे. किसान हमारे देश का गौरव है।Protect them. 🙏 https://t.co/oWAbJIB1jD