{"_id":"5fb33bbb8ebc3e9b8268ca64","slug":"sonu-sood-has-been-appointed-punjab-state-icon-by-the-election-commission-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाएंगे सोनू सूद, चुनाव आयोग ने राज्य का स्टेट आइकन किया नियुक्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाएंगे सोनू सूद, चुनाव आयोग ने राज्य का स्टेट आइकन किया नियुक्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 17 Nov 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन में लोगों की बढ़ चढ़कर मदद की। उनके काम की हर किसी ने तारीफ की। सोनू की लोकप्रियता का ही आलम है कि किसी ने उनके नाम से अपने बच्चे का नाम रखा तो वहीं किसी ने अपनी दुकान उनके नाम पर रखी। अब अभिनेता जल्द ही पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
दरअसल भारतीय चुनाव आयोग ने उन्हें पंजाब राज्य का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक पत्र जारी किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि सोनू सूद को स्टेट आइकन नियुक्त करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब की तरफ से भारतीय चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद अब पंजाब में चुनाव प्रक्रिया संबंधी जागरूकता पैदा करेंगे। गौरतलब है कि सोनू सूद मूलरूप से पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी सहित अन्य भाषाओं में फिल्में की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में सोनू सूद ने मदद की। उन्होंने मजदूरों और छात्रों के लिए बसों, ट्रेनों का इंतजाम किया। सोनू के इस काम की हर किसी ने तारीफ की। कोविड के दौरान किए गए कार्यों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र डेवलपमेंट प्रोग्राम की तरफ से सोनू सूद को एसडीजी स्पेशल ह्युमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
बता दें कि पिछले दिनों एक फैन ने भगवान की मूर्ति के पास सोनू सूद की तस्वीर रखी और उनकी पूजा करने लगा। फैन ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा- ‘खामोश होकर नेक कर्म कीजिए। दुआ खुद ही बोल पड़ेगी। प्रणाम।‘ फैन के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने लिखा- ‘मेरी जगह यहां नहीं, सिर्फ आपके दिलों में होनी चाहिए।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।