कोरोना महामारी के बीच अभिनेता सोनू सूद की ओर से लोगों की मदद करने का सिलसिला निरंतर जारी है। हजारों - लाखों प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने के बाद सोनू सूद अन्य जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने दो छोटी बच्चियों की पढ़ाई करवाने में मदद की है। इन दो बच्चियों का सोनू सूद ने स्कूल में दाखिला करवाया है।
परेशान पिता ने बेटियों की फीस के लिए सोनू सूद से लगाई गुहार, अभिनेता ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ
सोनू सूद सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते रहते हैं। एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की पढ़ाई के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई, जिसके लिए वह तुरंत आगे आए। शख्स ने ट्विटर पर अपनी दो बेटियों का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनकी दोनों बच्चियां हाथ जोड़कर सोनू सूद से कह रही हैं, 'सर मदद करो, सर।'
इस वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने मदद मांगते हुए अपनी ट्वीट में लिखा, 'मेरा नाम मोहम्मद शानू है। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं। मेरे घर की हालत बहुत खराब है। मुझे दोनों बच्चियों की स्कूल फीस भरनी हैं। कृपया मेरी मदद करो, मेरी बच्चियों की पढ़ाई के लिए मदद करो सर।' शख्स के इस ट्वीट के बाद सोनू सूद ने तुरंत मदद की।
आपकी दोनो बेटीयों का स्कूल में अड्मिशन करवा दिया है।
बेटी बचाओ..बेटी पड़ाओ 🙏 https://t.co/cJLbv3a9j5
सोनू सूद ने बच्चियों के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आपकी दोनों बेटियों का स्कूल में एडमिशन करवा दिया है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके फैंस कमेंट के जरिए उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सोनू सूद ने फिलीपींस से 39 छोटे बच्चों को देश की राजधानी दिल्ली लाने का फैसला किया है। यह बच्चे लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं और इसके इलाज के लिए इन्हें दिल्ली लेकर आना जरूरी है।
कुछ वक्त पहले एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे ट्विटर पर मदद मांगते हुए लिखा था, 'इन फिलीपींस के बच्चों को दिल्ली पहुंचना बहुत जरूरी है ताकि इनके लिवर की ट्रांसप्लांट सर्जरी करके इनकी जिंदगी को बचाया जा सके। 'यह बच्चे बाइलियरी अट्रीसिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) फिलीपींस ने इन बच्चों की सहायता करने की ठानी है लेकिन फ्लाइट न होने की वजह से कुछ बच्चे पहले ही दम तोड़ चुके हैं। अब इन 39 बच्चों को उड़ान भरने में मदद कीजिए सोनू सूद।' इस ट्वीट के जवाब में सोनू सूद ने लिखा था, 'चलो इन कीमती जिंदगियों को बचाते हैं। इनको अगले दो दिन में ही भारत लाया जाएगा। इन 39 बच्चों के बैग पैक करिए और तैयार हो जाइए भारत आने के लिए।'
Let’s save these precious lives.
Will get them to India in the next two days.
Lining up for these 39 angels.
Pack their bags. ✈️ https://t.co/oY700MN4B2
पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल 11 बजे सुनाएगा फैसला
