बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपने हर के किरदार से दर्शकों के दिलों को जीता है। वहीं कुछ ऐसे भी है जो अमूमन फिल्मों में हीरो बनते हैं लेकिन जब वो विलेन बने तो भी दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। ऐसे में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के स्मार्ट विलेन्स के बारे में जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता।
इन 10 डैशिंग हीरोज ने खूंखार विलेन बनकर भी जीता दिल, लिस्ट में रणवीर सिंह से संजय दत्त तक शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद
निजी जिंदगी में सोनू सूद लोगों के लिए हीरो बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मी पर्दे पर एक से बढ़कर एक विलेन के किरदार करके खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। सोनू सूद ने दबंग, आर राजकुमार और सिम्बा सहित कई फिल्मों में विलेन के किरदार किए हैं।
रणवीर सिंह
रणवीर नेअभी तक कुल एक फिल्म में विलेन का किरदार किया, लेकिन उनके उस किरदार ने सभी का दिल जीता। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत की। इस फिल्म में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। इस किरदार के लिए रणवीर सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। बता दें कि इस किरदार के लिए रणवीर सिंह खुद को कमरे में बंद कर लेते थे। वहीं फिल्म की शूटिंग के बाद तक भी रणवीर पर ये किरदार हावी रहा था। रणवीर ने खुद इंटरव्यूज में इस बात को कहा था।
नील नितिन मुकेश
इन्होंने फिल्मों में हीरो बनकर इतनी सर्खियां नहीं बटोरी जितनी विलेन बनकर उन्होंने हासिल की। नील नितिन मुकेश बॉलीवुड फिल्म प्लेयर्स, वजीर, गोलमाल अगेन और साहो में विलेन का किरदार कर चुके हैं। इन सभी फिल्मों में उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी।
निकितिन धीर
अपनी शानदार फिजिक और लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाले निकितिन धीर भी फिल्मों में विलेन बने हैं। उन्होंने जोधा अकबर, रेडी, चेन्नई एक्सप्रेस और मिशन इस्तांबुल में खलनायक बनकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

कमेंट
कमेंट X