{"_id":"5cbd4906bdec2213e92937e1","slug":"sonu-sood-son-ayaan-ready-to-his-cricket-debut-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद का बेटा डेब्यू करने को तैयार, सिनेमा में नहीं क्रिकेट के मैदान में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद का बेटा डेब्यू करने को तैयार, सिनेमा में नहीं क्रिकेट के मैदान में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonu sood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे और फिल्म मेकर जिस दौर में अपने बच्चों के लिए सिनेमा में ही कैमरे के आगे या पीछे जगहें फिक्स करने में लगे हुए हैं, ऐसे में मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने का फैसला किया है। सोनू सूद के मुताबिक अपने बेटे अयान को क्रिकेट खेलते देखने के बाद ये फैसला किया।
2 of 5
sonu sood
अयान के लिए सोनू ने बाकायदा एक क्रिकेट कोच भी तैनात कर दिया है। कम लोग ही जानते होंगे कि उत्तर प्रदेश के आगरा में पढ़ाई करने वाले सोनू सूद कॉलेज के दिनों में क्रिकेटर ही बनना चाहते थे और भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्होंने कई साल क्रिकेट खेला भी लेकिन, किस्मत उन्हें फिल्मों में ले आई।
3 of 5
sonu sood
- फोटो : file photo
हिंदी और साउथ की फिल्मों में नाम कमा रहे सोनू सूद अक्सर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते मुंबई में दिखते हैं। सोनू कहते हैं, ‘अयान को क्रिकेट खेलते देखने के बाद मुझे लगा कि उसमें एक बल्लेबाज के लिए जरूरी सारे रिफ्लेक्सेस हैं। वह तकनीकी रूप से कुशल है और उसे अब सही मार्ग दर्शन और नियमित अभ्यास की जरूरत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
अपने बेटे की क्रिकेट कोचिंग के लिए सोनू सूद ने दिवेश उपाध्याय नामक क्रिकेट कोच की सेवाएं ली हैं और जब भी समय मिलता है खुद भी कोचिंग के दौरान मौजूद रहते हैं। दिवेश की निगरानी में अयान को हर दिन कम से कम चार घंटे की कोचिंग सोनू सूद ने तय की है।
विज्ञापन
5 of 5
sonu sood
सोनू सूद की इस कोशिश की तमाम क्रिकेटरों ने सराहना की है। यही नहीं क्रिकेटर राशिद खान ने तो अयान को अपना वह बल्ला भी गिफ्ट कर दिया है जिससे उन्होंने पहले 50 रन बनाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।