सब्सक्राइब करें

राखी सावंत के पीएम बना देने वाले बयान पर सोनू सूद का जवाब, बोले - 'मैं ऐसे ही बेहतर हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 12 May 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
Sonu Soos Reacts after Rakhi Sawant endorsed him as Next PM, Says 'Better off as a Common Man'
राखी सावंत, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों का मसीहा बन चुके सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करने में लगे हैं। वहीं देशभर में इस वक्त कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सोनू लोगों तक हर मुमकिन मदद पहंचाने की कोशिश में लगे हैं। उनके इसी जज्बे और लगन को देखकर राखी सावंत ने तो उन्हें अगला प्रधानमंत्री बनने की बात तक कह दी थी। अब इसपर सोनू सूद ने बड़ी शालीनता से मजेदार जवाब दिया है जिसके बाद फैंस उनकी तरफ और ज्यादा खिंचे चले जा रहे हैं।

Trending Videos
Sonu Soos Reacts after Rakhi Sawant endorsed him as Next PM, Says 'Better off as a Common Man'
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सोनू अपने घर के बाहर लोगों को शरबत पिलाने का काम कर रहे थे और तभी पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए। उसके बाद से ही सोनू की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जबरदस्त वायरल हो रही है जिसे विरल भयानी ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वहीं बीते दिनों राखी सावंत एक वीडियो में कहती नजर आई थीं कि सोनू सूद और सलमान खान को ही देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए क्योंकि असली हीरो तो वही हैं। सोनू ने बड़ी शालीनता से इसका जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Soos Reacts after Rakhi Sawant endorsed him as Next PM, Says 'Better off as a Common Man'
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोनू जब शरबत पिला रहे होते हैं तो पैपराजी उनसे इसी सवाल के बारे में पूछ बैठते हैं। एक फोटोग्राफर ने पूछा कि राखी सावंत ने भी हाल ही में आपको प्रधानमंत्री बनाए जाने की बात कही है, तो क्या आप चुनाव लड़ना चाहेंगे? इसपर सोनू कहते हैं जो जहां है वो वहीं सही है। मैं आम इंसान ही बेहतर हूं। आप लोगों के साथ तो खड़ा हूं।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sonu Soos Reacts after Rakhi Sawant endorsed him as Next PM, Says 'Better off as a Common Man'
सोनू सूद - फोटो : Instagram

वहीं हाल ही में सोनू ने एक ट्वीट के जरिये बताया था कि एक दिन में उन्हें मदद के लिए अपील आती हैं कि अब सब तक पहुंचना असंभव सा होता जा रहा है। सोनू ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मुझे एक दिन में लगभग 41660 अपील मिलीं। हम अपनी तरफ से सभी तक पहुंचने की कोशिश भी कर रहे हैं, जो हम नहीं कर पा रहे हैं। अगर मैं सभी तक पहुंचने की कोशिश करूं तो ऐसा करने में मुझे लगभग 14 साल लग जाएंगे यानी साल 2035 तक यह कार्य पूरा होगा।' इस ट्वीट के बाद कुछ यूजर्स ने सोनू फाउंडेशन से जुड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन
Sonu Soos Reacts after Rakhi Sawant endorsed him as Next PM, Says 'Better off as a Common Man'
सोनू सूद - फोटो : Instagram

बता दें कि कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में अभिनेता सोनू सूद लोगों के असली हीरो बनकर सामने आए हैं। वह लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तक हर तरह से मदद कर रहे हैं। उनसे सहायता मांगने वालों में आमलोग ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर से लेकर सेलेब्स तक शामिल हैं। सोनू सभी के ट्वीट का तत्काल जवाब देने के साथ ही उनकी हर संभव मदद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed