फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैटेलाइट शंकर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सूरज हुए भावुक, जिया खान को लेकर कही ये बात

Thu, 17 Oct 2019 04:45 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 17 Oct 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Sooraj Pancholi gets Emotional and reacted on Jiah Khan at Starrer Satellite Shankar Trailer launch
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म सैटेलाइट शंकर को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। कई बार रिलीजिंग डेट में बदलाव होने के बाद अब यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इरफान कमल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता सूरज पंचोली एक आर्मी  अफसर के किरदार में हैं जिसका नाम शंकर है। वह अपने देश के लिए मर मिटने के लिए भी तैयार है। हालांकि शंकर हिंसा से अधिक अहिंसा में विश्वास करता है। हाल में मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स से लेकर स्टारकॉस्ट मौजूद थी। हालांकि फिल्म से जुड़ी बातचीत के दौरान समारोह तब थोड़ा संगीन हो गया जब सूरज से एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या से जुड़ा सवाल पूछा गया।

Sooraj Pancholi gets Emotional and reacted on Jiah Khan at Starrer Satellite Shankar Trailer launch
jiah khan

दरअसल  साल 2013 में जिया खान अपने घर में मृत पायी गईं थीं। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए भड़काने का आरोप लगा था जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।  सूरज ने बचाया कि मैं पिछले कई सालों से नीजि जिंदगी में संघर्ष कर रहा हूं। मैं इतने सालों से चुप था। क्योंकि मुझे कोर्ट पर विश्वास था, मुझे अब भी विश्वास है लेकिन यहां पर बहुत समय लगता है और मेरे पास उतना समय नहीं है। मैं सालों से लगातार कोर्ट जा रहा हूं। मुझपर आरोप लगाकर ऐसे जुर्म के लिए जिम्मेदार बना दिया गया जो मैंने नहीं किया था। देश के इतिहास में सिर्फ मेरा ही एक ऐसा केस है जहां अभियुक्त ने खुद कोर्ट से कहा कि आप मेरा ट्रायल चलाओ।  

Sooraj Pancholi gets Emotional and reacted on Jiah Khan at Starrer Satellite Shankar Trailer launch
सैटेलाइट शंकर के इवेंट पर सूरज और बाकी टीम - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

सूरज ने आगे कहा कि पूरी फिल्म के दौरान मैं जब भी स्टूडियो जाता था तो मुझसे पूछा जाता था कि सूरज, केस में क्या चल रहा है? जब भी मेरा कोई दोस्त मिलता है मुझसे यही सवाल पूछता है और मैं कहता हूं कि पता नहीं। मैं हर महीने दो से तीन बार तो कोर्ट जाता हूं लेकिन कुछ आगे नहीं बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Pancholi gets Emotional and reacted on Jiah Khan at Starrer Satellite Shankar Trailer launch
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सूरज आगे कहते हैं- मैं चाहता हूं कि यह केस जल्द से जल्द खत्म हो। इस केस को लेकर सीबीआई जांच भी हुई जिसमें मैं दिन रात उनके साथ बैठा लेकिन वहां से भी मैं कसूरवार साबित नहीं हुआ। अब यह शिकायतकर्ता की जिम्मेदार होती है कि अगर उन्होंने मुझपर आरोप लगाया है तो मुझे गुनाहगार साबित करें।  

विज्ञापन
Sooraj Pancholi gets Emotional and reacted on Jiah Khan at Starrer Satellite Shankar Trailer launch
Sooraj Pancholi

सूरज ने इवेंट में मौजूद मीडिया कर्मियों से भी मदद मांगी उन्होंने कहा कि मुझे दोषी बताया जा रहा है लेकिन मैं मीडिया से मदद की गुहार करता हूं कि वह इस केस को लेकर आवाज उठाए। इतने सालों से मैं यही सोच रहा था कि सबकुछ ठीक हो जाएगा लेकिन अब बहुत हुआ। यही समय है जब मैं अपना पक्ष सामने रख सकता हूं।   

पढ़ें: इन पांच सुपरहिट फिल्मों में दिखी हैं मजेदार गलतियां, शोले में दिख गए थे 'ठाकुर' के हाथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed