फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात साल बाद एकता कपूर की इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार, एक्शन और कॉमेडी का होगा डबल डोज

Mon, 24 Feb 2020 01:18 PM IST
anand anand अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Published by: anand anand Updated Mon, 24 Feb 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Sooryavanshi actor Akshay Kumar will seen in Ekta Kapoor comedy film
Akshay Kumar, Ekta Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

अक्षय कुमार इंडस्ट्री में सबसे अधिक प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए कलाकारों में एक हैं। पिछले साल चार फिल्मों (केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्यूज)  में नजर आने के बाद अक्षय की करीब आधा दर्जन नई फिल्में और कतार में हैं, जो इस साल से लेकर अगले साल रिलीज होंगी। अब इस लिस्ट में एकता कपूर की एक्शन कॉमेडी फिल्म का नाम भी जुड़ गया है। 

Sooryavanshi actor Akshay Kumar will seen in Ekta Kapoor comedy film
Akshay Kumar, Ekta Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

उल्लेखनीय है कि अक्षय और एकता करीब सात साल बाद एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था वहीं एकता कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। जानकारी के अनुसार अक्षय ने हाल ही में एकता की फिल्म के लिए हामी भरी है। 

Sooryavanshi actor Akshay Kumar will seen in Ekta Kapoor comedy film
ekta kapoor - फोटो : instagram

यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। स्क्रिप्ट को लेकर अभी काम बाकी है जिसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म का निर्देशन कोई नया निर्देशक कर सकता है। फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया जाएगा। एक सूत्र के अनुसार अक्षय दूसरी फिल्मों के साथ ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे। वह अगले साल पांच फिल्म रिलीज करना चाहते हैं। वह अपने आपको किसी सीमित किरदार में नहीं बांधना चाहते हैं इस वजह से उन्हें जो भी स्क्रिप्ट अच्छी लग रही है उसे वह हां कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooryavanshi actor Akshay Kumar will seen in Ekta Kapoor comedy film
Sooryavanshi - फोटो : amar ujala mumbai

आने वाले समय में अक्षय कुमार फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। हाल में इसकी रिलीज तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 27 मार्च को दस्तक देने वाली थी। वहीं 2 मार्च को इसका ट्रेलर सामने आएगा। इसके बाद ईद पर उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बम' रिलीज होगी। इसके अलावा उनके खाते में 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे', 'बच्चन पांडे' और 'बेल बॉटम' जैसी फिल्में भी शुमार है।  

पढ़ें: नीना गुप्ता की 25 साल पुरानी तस्वीर देख खुद को नहीं रोक पाए ये अभिनेता, किया ऐसा कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed