रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट में फिर से बदलाव कर दिया गया है। अब यह फिल्म पुरानी रिलीज डेट के मुकाबले तीन दिन पहले यानी की 24 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपराध के लिए समय नहीं है, क्योंकि आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी वर्ल्डवाइड 24 मार्च को रिलीज हो रही है।' फिल्म का पहला शो 24 मार्च को शाम 6 बजे से शुरू होगा। वहीं इसका ट्रेलर अब 2 मार्च को सामने आएगा।
अब तीन दिन पहले रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी', मुंबई में दिन रात चलेंगे शो
अक्षय कुमार समेत फिल्म से जुड़े दूसरे कलाकार और निर्माताओं ने भी फिल्म की रिलीज तारीख बदले जाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। सभी ने एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें बारी बारी से रणवीर सिंह (सिंबा), अजय देवगन (सिंघम) और अक्षय कुमार (सूर्यवंशी) फिल्म को 24 मार्च को रिलीज किए जाने को लेकर अपनी रजामंदी जाहिर कर रहे हैं।
Ain't no time for crime 'coz Aa Rahi Hai Police!🚨🚔👊🏻#Sooryavanshi releasing worldwide on 24th March.#SooryavanshiOn24thMarch@ajaydevgn @RanveerOfficial #KatrinaKaif #RohitShetty @karanjohar @RelianceEnt @RSPicturez @DharmaMovies #CapeofGoodFilms @PicturesPVR @TSeries pic.twitter.com/OJx1ytnOLM
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 24, 2020
इसके साथ ही वीडियो में यह भी बताया गया है कि यह फिल्म 24 मार्च की शाम को रिलीज होगी। दरअसल इस दिन से मुंबई के सभी सिनेमाघर 24/7 खुले रहेंगे साथ ही 25 मार्च को गुड़ी पड़वा की छुट्टी का भी फायदा फिल्म को मिलेगा। गौरतलब है कि पहले यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन सलमान खान के चलते इसकी रिलीज डेट बदलकर 27 मार्च कर दिया गया।
यह दूसरी दफा है जब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। फिल्म की बात करें इस बार अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार को दर्शक एक साथ दुश्मनों पर गोलियां बरसाते हुए देखेंगे। फिल्म के एक खास सीन में तीनों एक साथ नजर आएंगे। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी।
पढ़ें: नीना गुप्ता की 25 साल पुरानी तस्वीर देख खुद को नहीं रोक पाए ये अभिनेता, किया ऐसा कमेंट
