फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल तक श्रीदेवी को एकतरफा प्यार करते रहे थे बोनी कपूर, पहली पत्नी को पता चला तो ऐसा था रिएक्शन

Mon, 24 Feb 2020 11:13 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
sridevi death anniversary know about his love story with boney kapoor
sridevi boney kapoor - फोटो : social media

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है। साल 2018 में आज ही के दिन श्रीदेवी दुबई के 5 सितारा होटल में मृत पाई गई थीं। श्रीदेवी के निधन से उनके फैंस और परिवार को गहरा सदमा पहुंचा था। श्रीदेवी ने अपने करियर में ढेरों हिट फिल्में दीं। इसमें 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी', 'नगीना', 'चालबाज' और 'मॉम' जैसी फिल्में शामिल हैं । 

sridevi death anniversary know about his love story with boney kapoor
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo

श्रीदेवी के निधन से उनके पति बोनी कपूर टूट गए थे । बोनी कपूर को संभलने में काफी समय लगा । आज भी श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर की आंखों में आंसू आ जाते हैं । एक इवेंट में बोनी कपूर ने अपनी लव स्टोरी शेयर की थी । बोनी ने बताया था कि श्री से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें 12 साल लग गए थे । 

sridevi death anniversary know about his love story with boney kapoor
Sridevi and arjun kapoor

बोनी ने अपनी और श्री की लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था, 'मुझे श्री का दिल जीतने में 12 साल लग गए थे । मुझे उससे तब प्यार हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था । ये हमेशा से एक तरफा प्यार था । मैं उसको फॉलो करते-करते चेन्नई जा पहुंचा था । उसके साथ फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थी । मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था । एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death anniversary know about his love story with boney kapoor
sridevi unseen pictures

जब बोनी, श्री से मिलने के लिए चेन्नई गए थे तब वो शूटिंग के लिए सिंगापुर गई थीं । इसके बाद वो उदास होकर मुंबई लौट आए । बोनी कपूर 1984 में फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का ऑफर लेकर श्रीदेवी की मां से मिलने गए थे। श्रीदेवी की मां ने इसके लिए 10 लाख रुपये फीस की बात कही थी लेकिन बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 11 लाख रुपये दिए । 1 लाख रुपये ज्यादा। 

विज्ञापन
sridevi death anniversary know about his love story with boney kapoor
sridevi

बोनी कपूर ने कई बार ऐसा कहा था कि वह श्रीदेवी के करीब रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया था। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को साल 1993 में प्रपोज किया । फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर बोनी खुद इस बात का ध्यान रखते थे कि श्रीदेवी को किसी तरह की परेशानी ना हो। इतना ही नहीं उन्होंने श्रीदेवी के लिए अलग मेकअप रूम भी अरेंज करवाया । इसके बाद श्रीदेवी बोनी के साथ कंफर्टेबल फील करने लगी थीं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed