फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया 'बाहुबली अवतार' का वीडियो, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

Mon, 24 Feb 2020 11:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 24 Feb 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
donald trump share himself as Baahubali users reaction
donald trump - फोटो : social media

भारतीय फिल्मों का खुमार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी छाया हुआ है। ट्रंप आज से दो दिन के भारतीय दौरे पर हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर भी होंगे। भारत आने से पहले ट्रंप ने खुद के 'बाहुबली अवतार' का एक वीडियो शेयर किया है।

donald trump share himself as Baahubali users reaction
ट्रंप के स्वागत में लगे होर्डिंग - फोटो : Amar Ujala

वीडियो में ट्रंप 'बाहुबली अवतार' में नजर आ रहे हैं। दरअसल वीडियो 'बाहुबली' फिल्म के एक सीन का हिस्सा है जिसमें अभिनेता प्रभास के चेहरे को ट्रंप के चेहरे से एडिट करके लगा दिया गया है। एक यूजर ने इसे शेयर किया था जिसे ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने लिखा- 'भारत में अपने दोस्तों से मिलने के लिए काफी उत्सुक हूं।' 

donald trump share himself as Baahubali users reaction
जानिए डोनाल्ड ट्रंप का खजाना - फोटो : Amar Ujala

वीडियो में ट्रंप के बारे में दिखाया गया है कि वो अपनी वीरता के जरिए राज्य में शांति स्थापित करने वाले शासक हैं। वो युद्ध लड़ रहे हैं, रथ चला रहे हैं, घोड़े दौड़ा रहे हैं और तलवारबाजी से अपने दुश्मन को हरा देते हैं। ट्रंप के इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
donald trump share himself as Baahubali users reaction
US President Donald Trump - फोटो : PTI

ट्रंप के इस वीडियो को देख यूजर्स अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म का गाना शेयर करते हुए लिखा- 'ये आपके लिए और...'

विज्ञापन
donald trump share himself as Baahubali users reaction
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एक अन्य यूजर ने 'बाहुबली' का एक पोस्टर शेयर किया जिसमें ट्रंप रथ चला रहे हैं।

श्रीदेवी के साथ तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुईं जान्हवी, करण जौहर-स्मृति ईरानी ने किया ये कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed