बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार और गजराज राव मुख्य भूमिका में हैं। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में दर्शक नीना सहित इन सभी कलाकारों के अभिनय को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच नीना गुप्ता अपनी थ्रोबैक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
नीना गुप्ता की 25 साल पुरानी तस्वीर देख खुद को नहीं रोक पाए ये अभिनेता, किया ऐसा कमेंट
नीना गुप्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। उनकी ये तस्वीर 25 साल पुरानी है। इस तस्वीर में नीना गुप्ता ब्लैक कलर की साड़ी और छोटे बालों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए नीना गुप्ता ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, '25 साल पहले भी बाल कटवाने की हिम्मत की थी।'
नीना गुप्ता के फैंस और तमाम फिल्मी सितारे उनकी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में उनके पति की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गजराज राव ने कमेंट में लिखा, “Ufffffffffffffffff”। वहीं मशहूर निर्माता-निर्देशक अभिनव सिन्हा ने कमेेंट मेें लिखा, 'ये कौन है ?' इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने नीना गुप्ता की तस्वीर पर कमेंट करके उनकी तस्वीर की तारीफ की है।
25 saal pehle bhi baal katne ki himmat ki thi
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on
बात करें फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की तो ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने तीसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ है। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 11.8 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन की बात करें तो फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी फिल्म ने तीन दिन में कुल 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का बजट करीब 50 करोड़ है। इसे भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है।
पढ़ें: अनूप जलोटा ने पारस को बताया लड़कियां बदलने वाला, भजन सम्राट गर्लफ्रेंड जसलीन की शादी को लेकर परेशान
