सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के साथ तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुईं जान्हवी, करण जौहर-स्मृति ईरानी ने किया ये कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 24 Feb 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor emotional post sridevi death anniversary
sridevi, janhvi kapoor - फोटो : social media

दो साल पहले आज ही के दिन बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपस्टार श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। जब श्रीदेवी की मौत हुई थी जान्हवी उस वक्त अपनी पहली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं। जान्हवी के लिए वो पल किसी सदमे से कम नहीं था। मां की पुण्यतिथि के मौके पर जान्हवी भावुक हो गईं। उन्होंने श्रीदेवी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

Trending Videos
janhvi kapoor emotional post sridevi death anniversary
sridevi, Janhvi Kapoor - फोटो : social media

तस्वीर के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- 'आपको हर दिन याद करती हूं।' तस्वीर में जान्हवी सोफे पर लेटकर श्रीदेवी को जोर से गले लगाई हुई हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में मां-बेटी का प्यार साफ झलक रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Miss you everyday

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor emotional post sridevi death anniversary
Janhvi Kapoor and Sridevi - फोटो : social media

जान्हवी के इस पोस्ट पर कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी जान्हवी के प्रति प्यार जताया। टीवी अभिनेत्री रहीं स्मृति ईरानी ने हार्ट का इमोटिकॉन शेयर किया है।

janhvi kapoor emotional post sridevi death anniversary
sridevi, janhvi kapoor - फोटो : social media

श्रीदेवी ने अपनी बेटी को भी सुपरस्टार बनाने का सपना देखा, लेकिन जाह्नवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनका निधन हो गया था। आज के दिन ना केवल पूरा कपूर खानदान बल्कि दुनिया भर के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।

विज्ञापन
janhvi kapoor emotional post sridevi death anniversary
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से कर दी थी। साल 1976 से 1982 के बीच उन्होंने कई सारी तमिल और तेलुगू फिल्में कीं जिसमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ की। बॉलीवुड में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री रहीं जिन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदारों को बखूबी निभाया। 24 फरवरी 2018 को बाथटब में डूबने से श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी उस वक्त दुबई में थीं जहां वो परिवार की एक शादी में शामिल होने पहुंची थीं।

कॉपी करने के आरोपों पर डब्बू रतनानी ने दिया जवाब, शेयर की तब्बू की टॉपलेस तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed