प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ-जेठानी बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इन दोनों ने पहले साधारण ढंग से शादी कर ली थी और अब दोबारा इस कपल ने धूमधाम से शादी की। पेरिस में हुई इस शाही शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) वेडिंग ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
प्रियंका के जेठ-जेठानी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, पेरिस के शाही महल में हुआ सेलिब्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आई तस्वीरों में सोफी टर्नर (Sophie Turner) सफेद रंग की गाउन में नजर आ रही हैं। हाथ में सोफी ने सफेद रंग के फूल पकड़े हुए हैं। तस्वीर में सोफी के सामने जो जोनस छाता लिए हुए खड़े हुए हैं। हालांकि जो का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर जो और सोफी की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं जिसमें सबसे ज्यादा बॉलीवुड की देसी गर्ल की चर्चा हो रही है।
CA SA DOS ❤️😭 #joejonas #sophieturner #jonasbrothers #jophiewedding
A post shared by JONAS BROTHERS 🇧🇷 (@jon4sbroth3rs) on
शादी भले ही जो जोनस की हो लेकिन सभी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पर टिकी रहीं। पेरिस से जो भी तस्वीरें सामने आई थीं प्रियंका हर बार नए लुक में दिखीं। यही नहीं उन्होंने एक्सपेरिमेंट करने से भी गुरेज नहीं किया। ऐसे में जब शादी का मौका था तो 'देसी गर्ल' बिल्कुल देसी अंदाज में दिखीं। अभी तक वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा ने शादी के दिन साड़ी पहनीं।
A post shared by JONAS BROTHERS 🇧🇷 (@jon4sbroth3rs) on
प्रियंका गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी के दौरान की कई और तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में निक और जो के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ड्रेस कोड को फॉलो करते नजर आए।
Padrinhos ❤️ #jophiewedding #joejonas #kevinjonas #nickjonas #jonasbrothers #sophieturner
A post shared by JONAS BROTHERS 🇧🇷 (@jon4sbroth3rs) on
जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई। 18वीं शताब्दी में बने इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है। इससे पहले कपल ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे।