फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actor: 56 साल के इस साउथ एक्टर को 33 साल छोटी लड़की से हुआ प्यार, गुपचुप रचाई शादी!

Thu, 20 Oct 2022 07:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Oct 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
South actor Babloo Prithiveeraj secretly Married with 23 year old Girl
बब्लू पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मशहूर एक्टर बबलू पृथ्वीराज ने खुद से 33 साल छोटी एक मलेशियन लड़की से शादी कर ली है। बब्लू दक्षिण भारतीय फिल्मों में विलेन के रोल के लिए मशहूर हैं। वह अब तक 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिलहाल इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि एक्टर की अब तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 


Thank God: बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही अजय देवगन ने साइन कर ली थी ‘थैंक गॉड’, इंद्र कुमार ने बताई इसके पीछे की वजह

South actor Babloo Prithiveeraj secretly Married with 23 year old Girl
बब्लू पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बबलू पहले से ही शादीशुदा हैं। साल 1994 में उन्होंने बीना से शादी की थी। जानकारी के मुताबिक उनका एक बेटा भी है जिसकी उम्र लगभग 27 साल है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक पत्नी के साथ उनके रिलेशन ठीक नहीं चल रहे थे। बता दें कि बब्लू दक्षिण भारत का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। वह अब तक  कई फिल्मों निगेटिव किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। 
Bollywood Gossips: जब ‘सीता’ को भगवान समझ पैरों पर बीमार बच्चे रख देते थे लोग, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा

South actor Babloo Prithiveeraj secretly Married with 23 year old Girl
बब्लू पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

बब्लू लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने अपने कई किरदारों से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी। एक्टिंग के अलावा वह फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। इस उम्र में भी उन्होंने अपनी बॉडी को काफी मेनटेन रखा है। 
Dream Girl 2: अब अगले साल ईद पर नहीं आएगी ‘ड्रीम गर्ल पूजा’, आयुष्मान की फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
South actor Babloo Prithiveeraj secretly Married with 23 year old Girl
बब्लू पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

वह जोड़ी नंबर वन नाम के एक डांसिंग रियलिटी शो में भी दिख चुके हैं। शो में फैंस उनके डांस के स्टाइल को देखकर हैरान रह गए थे। इसके अलावा एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह अपने वर्कआउट वाले वीडियोज और फोटोज फैंस संग शेयर करते रहते हैं।
Crakk: विद्युत जामवाल की नई फिल्म का हुआ एलान, स्पोर्ट्स ड्रामा में जैकलीन के साथ नजर आएंगे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed