फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soorarai Pottru: अक्षय कुमार की फिल्म में साउथ अभिनेता सूर्या की एंट्री, सेट से सामने आई तस्वीर

Wed, 15 Jun 2022 09:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 15 Jun 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
South actor Suriya will do cameo in akshay kumar upcoming film soorarai pottru hindi remake after vikram see photo
अक्षय कुमार, सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सोरारई पोट्रु' इन दिनों चर्चाओं में है। इस फिल्म को हिंदी में बनाया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार नजर आएंगे। यानी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या की एंट्री हुई है। सूर्या फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। लेकिन वह फिल्म में कैमियो भी करने वाले हैं। 

South actor Suriya will do cameo in akshay kumar upcoming film soorarai pottru hindi remake after vikram see photo
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या ने एक ट्वीट किया है, जिसके जरिए उन्होंने फैंस को गुड न्यूज देते हुए बताया है कि 'सोरारई पोट्रु' के हिंदी वर्जन में वह भी नजर आएंगे। उन्होंने ट्विटर पर अक्षय कुमार के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अक्षय बैठे हुए हैं और सूर्या 'खिलाड़ी कुमार' का सहारा लेकर लेटे हुए हैं। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में हवाई जहाज की झलक देखी जा सकती है, जिससे साफ है कि सूर्या ने फिल्म में अपना हिस्सा शूट कर लिया है।

South actor Suriya will do cameo in akshay kumar upcoming film soorarai pottru hindi remake after vikram see photo
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या ने अपने ट्वीट के साथ लिखा, 'अक्षय कुमार सर आपको VIR के रूप में देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। सुधा कोंगरा (डायरेक्टर) दिख रहा है कि हमारी कहानी एक बार फिर से खूबसूरती से जीवंत हो रही है। टीम सोरारई पोट्रु को हिंदी की टीम के साथ हर मिनट का मजा आया। मैं इसमें ब्रीफ कैमियो में हूं।' अभिनेता का ये ट्वीट देखकर फैंस भी काफी खुश हुए हैं। कई लोगों ने सूर्या के इस पोस्ट पर फायर और हार्ट का इमोटिकॉन शेयर किया है। इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने 'अन्ना' भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
South actor Suriya will do cameo in akshay kumar upcoming film soorarai pottru hindi remake after vikram see photo
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल फिल्म 'सोरारई पोट्रु' में सूर्या के साथ अपर्णा बालमुरली नजर आई थीं। फिल्म में सूर्या एक ऐसे एयरफोर्स अफसर के रोल में थे जो भारत में कम पैसों में एयरलाइन खोलने का सपना देखता है। वहीं, अब फिल्म के हिंदी वर्जन में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री राधिका मदान नजर आएंगी। इस रीमेक फिल्म का निर्देशन भी सुधा कोंगारा करेंगी, जिन्होंने मूल फिल्म को भी निर्देशित किया। हालांकि, अब तक फिल्म के हिंदी वर्जन का नाम तय नहीं हुआ है। अफवाह है कि मेकर्स ने फिल्म को 'स्टार्ट-अप' टाइटल दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed