सब्सक्राइब करें

Tribute: बंगलुरू के पुनीत राजकुमार मेमोरियल पहुंचे थलापति विजय, दिवगंत अभिनेता को दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Feb 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
South Actor Vijay pays homage to late Puneeth Rajkumar at his memorial in Bengaluru
एक्टर विजय - फोटो : Social Media

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में अक्टूबर में निधन हो गया था। राजुकमार के निधन से पूरी सिनेमा इंडस्ट्री को सदमा लगा था। कन्नड़ एक्टर के निधन से फैंस को गहरा आघात लगा था। दिवगंत अभिनेता की याद में पुनीत राजकुमार मेमोरियल बनाया गया है। आज साउथ एक्टर विजय ने उनके मेमोरियल पहुंचकर पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता विजय की मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो सामने आई है। जिसमें विजय कुमार दिवगंत अभिनेता को मोक्ष दीप अर्पित कर रहे हैं। 

Trending Videos
South Actor Vijay pays homage to late Puneeth Rajkumar at his memorial in Bengaluru
एक्टर विजय - फोटो : social media

बता दें कि पुनीत राजकुमार का पिछले साल 29 अक्टूबर को निधन हो गया था। पुनीत को हार्ट अटैक आया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद पुनीत को राज्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वहीं एक्टर की याद में उनका मेमोरियल बनाया गया है, जहां उनके हजारों फैंस रोज उन्हें श्रद्धाजंलि देने पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actor Vijay pays homage to late Puneeth Rajkumar at his memorial in Bengaluru
पुनीत राजकुमार - फोटो : Instagram

पुनीत राजकुमार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अभिनेता की अचानक मौत उनके फैंस के लिए किसी शॉक से कम नहीं थी। यही वजह है कि उनके 10 से ज्यादा फैंस ने खुदकुशी कर ली थी। वहीें उनके एक फैन ने पुलिस स्टेशन में पिटिशन फाइल करवाकर जांच की मांग की।  दायर याचिका के अनुसार, फैन ने अभिनेता की मौत को साजिश करार देते हुए पुलिस से जांच करने की सिफारिश की थी। उसने अपनी याचिका में बताया है कि एक्टर बिल्कुल स्वस्थ थे और जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। 

South Actor Vijay pays homage to late Puneeth Rajkumar at his memorial in Bengaluru
पुनीत राजकुमार - फोटो : Instagram

कहा जाता है कि पुनीत बेहतरीन अभिनेता के साथ अच्छे इंसान भी थे। वो अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते थे। वहीं वे हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। पुनीत कई फाउंडेशन से जुड़े थे, जिन्हें वे दान करते थे। 


 

विज्ञापन
South Actor Vijay pays homage to late Puneeth Rajkumar at his memorial in Bengaluru
जेम्स में पुनीत राजकुमार - फोटो : social media
बता दें कि पुनीत राजकुमार 'जेम्स' की शूटिंग कर रहे थे और आगे 'द्वित्व' भी करने वाले थे। इसके अलावा उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 'अंजनीपुत्र', ‘राजकुमार'  जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed