दक्षिण सिनेमा की चर्चित प्लेबैक सिंगर चिन्मयी श्रीपदा इन दिनों चर्चा में हैं। इन दिनों वह मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि इस साल जून में चिन्मयी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। चिन्मयी के मां बनने की खबर से उनके फैंस खुशी से झूम उठे। हालांकि, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्रेंसी को लेकर भी कई सवाल उठने शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनने लगीं। यूजर्स यहां तक दावा करने लगे कि सिंगर ने सरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म दिया है। अब चिन्मयी श्रीपदा ने एक वीडियो पोस्ट करके ऐसे लोगों को जवाब दिया है।
Chinmayi Sripada: प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाने वालों को चिन्मयी श्रीपदा ने दिया जवाब, तस्वीर शेयर कर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हुआ यह कि चिन्मयी जब से जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं, तभी से लोग उनकी डिलीवरी और प्रेग्नेंसी पर तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए चिन्मयी ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए की अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ चिन्मयी ने सरोगेसी के जरिए मां बनने की अफवाहों पर विराम लगा दिया। इसके साथ ही सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान की तस्वीरें शेयर न करने की वजह से पर्दा उठाया है।
Vaishali Takkar: बार-बार लोकेशन बदल रहा था राहुल, आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ऐसे की थी प्लानिंग
वीडियो में चिन्मयी कहती नजर आ रही हैं, 'मैंने 32 सप्ताह वाली प्रेग्रेंसी की फोटो इसलिए पोस्ट की, क्योंकि मुझे अधिक फोटोज ना लेने का पछतावा है। मैंने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि मुझे मिसकैरेज के बाद एक स्वस्थ प्रेग्रेंसी चाहिए थी। 32 सप्ताह पूरे होने के बाद मैं डर गई थी। मैं डबिंग और रिकॉर्डिंग कर रही थी। लोगों से फोटो ना लेने की गुजारिश भी कर रही थी। मैं इसे प्राइवेट रखना चाहती थी। और पैपराजी ने इसका सम्मान भी किया। हांलाकि, अब मुझे उस दौरान ज्यादा फोटोज न लेने का मलाल है।'
चिन्मयी ने यह भी कहा कि, 'क्या फर्क पड़ता कि कोई महिला कैसे प्रेग्रेंट हुई है। एक महिला सरोगेसी, आईवीएफ, नॉर्मल या सीजेरियन डिलीवरी कैसे भी मां बनी हो। मां तो मां होती है। इसलिए मुझे इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं है कि लोग मेरी प्रेग्रेंसी को लेकर क्या सोचते हैं? अगर लोगों को लगता है कि सरोगेसी के जरिए बच्चे हुए हैं, तो वो मान सकते हैं। मुझ पर लोगों की राय का कोई असर नहीं होगा।'
Shehnaaz Gill: मिले जब दो पंजाबी...शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें