मनोरंजन जगत की हस्तियों की निजी जिंदगी भी निजी नहीं रह पाती। फैंस समेत पैपराजी, सितारों की हर एक हलचल पर नजरें गड़ाए रखते हैं। यही कारण है कि नामचीन हस्तियों के नेक काम से लेकर जाने-अनजाने में उठाया गया एक गलत कदम भी सुर्खियों में आ जाता है। इस इंडस्ट्री से जुड़ी हसीनाओं को समय-समय पर काफी कुछ देखना पड़ता है। ये हसीनाएं अपनी कामकाजी जिंदगी के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं। वहीं, साउथ की भी कुछ जानी-मानी अदाकारा ऐसी हैं, जिन्हें जबरदस्त विवादों का सामना करना पड़ा। आखिर किस कारण से साउथ की नामचीन हसीनाएं विवादों में घिर गईं, आइए जान लेते हैं-
Controversies: विवादों से है इन साउथ हसीनाओं का गहरा नाता, लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर नयनतारा तक शामिल
साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं, जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर नयनतारा तक का नाम शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'एनिमल' में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हालांकि, हसीना एक वक्त पर जबरदस्त विवादों में रही थीं। रश्मिका ने एक इंटरव्यू में 'कांतारा' को न देख पाने की बात कबूली थी। इस कारण अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया गया था। साथ ही अभिनेत्री को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बैन करने की भी मांग उठी थी। दरअसल, रश्मिका ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से अपना अभिनय डेब्यू किया था। साथ ही उनकी पहली मूवी 'किरिक पार्टी' रक्षित और ऋषभ शेट्टी के ही साथ थी।
Animal: 'हर भारतीय बेनकाब हो गया...,' एनिमल के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान
नयनतारा की सिंबू संग होटल के कमरे से वायरल हुई फोटो ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री उस वक्त तमिल अभिनेता सिंबू से बेइंतहा प्यार करती थीं। हालांकि, इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद नयनतारा, शादीशुदा प्रभुदेवा के प्यार में गिरफ्त हो गई थीं। प्रभुदेवा की पत्नी रामलता को यह बात बिल्कुल रास नहीं आई। रामलता ने नयनतारा के पूतले फूंके और साथ ही उन्हें काफी कुछ भला-बुरा भी कहा था। रामलता के इस कदम ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।
Nana Patekar: हिंदी फिल्मों के बाद मलयालम सिनेमा में काम करना चाहते हैं नाना पाटेकर, अभिनेता ने जताई इच्छा
तृषा कृष्णन का भी विवादों से गहरा नाता रहा है। तृषा अक्सर अपनी निजी एक्टिविटी से सुर्खियों में घिरी रहती हैं। एक वक्त पर अभिनेत्री का नाम तेलुगु अभिनेता राणा दग्गुबाती से जुड़ा था। इतना ही नहीं एक पार्टी से दोनों की इंटीमेट तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके कारण दोनों विवादों में घिर गए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस विवाद पर कभी बात नहीं की।
KGHK Trailer: डिजिटल युग में रिश्तों के सच से रूबरू कराती है सिद्धांत-अनन्या की 'खो गए हम कहां', ट्रेलर रिलीज
सामंथा रुथ प्रभु उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने महेश बाबू और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'नेनोक्डाइन' के पोस्टर पर टिप्पणी की थी। पोस्टर में कृति सेनन, महेश बाबू के पीछे पेट की तरह चलती दिखी थीं। इस पर भड़कते हुए सामंथा ने पोस्टर की आलोचना की थी। सामंथा की आलोचना महेश बाबू को रास नहीं आई, और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर भी की। हालांकि, सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद पोस्टर में परिवर्तन कर दिया गया था।