फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी लियोनी के साथ नजर आएंगे कॉमेडियन ब्रह्मानंदम, जानें क्या है हॉरर कॉमेडी फिल्म का नाम

Thu, 13 Jun 2019 09:58 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 13 Jun 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
South comedian Brahmanandam to make Hindi debut with Sunny Leone Koka Kola
कॉमेडियन ब्रह्मानंदम और सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

अभी कुछ ही दिनों पहले पता चला था कि सनी लियोनी और मंदाना करीमी एक साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक साथ नजर आएंगी। कोकाकोला नाम की इस फिल्म को दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक प्रसाद टटिकेनी निर्देशित करेंगे और फिल्म निर्माण का जिम्मा महेंद्र धारीवाल और परमदीप संधू कर रहे हैं।

South comedian Brahmanandam to make Hindi debut with Sunny Leone Koka Kola
कॉमेडियन ब्रह्मानंदम और सुनील - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म कोकाकोला में थोड़ा और दक्षिण भारतीय तड़का लगने जा रहा है क्योंकि खबर है कि इस फिल्म से देश में सबसे ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मशहूर कॉमेडी अभिनेता ब्रह्मानंदम और लगभग 170 से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सुनील वर्मा जुड़ गए हैं। 
South comedian Brahmanandam to make Hindi debut with Sunny Leone Koka Kola
brahmanandam
1100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके ब्रह्मानंदम की कुछ ही महीनों पहले हार्ट सर्जरी की गई थी। खबर है कि सर्जरी के बाद ब्रह्मानंदम की हालत अब सामान्य है और वह काम पर जा सकते है। ब्रह्मानंदम के साथ इस फिल्म में सुनील वर्मा की जोड़ी लोगो को हंसाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
South comedian Brahmanandam to make Hindi debut with Sunny Leone Koka Kola
Brahmanandam
सुनील और ब्रह्मानंदम ने इससे पहले कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक साथ काम किया है और लोगो हंसी से लोटपोट किया है। एस. एस. राजमौली के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म मगधीरा इनमें से एक है। 
विज्ञापन
South comedian Brahmanandam to make Hindi debut with Sunny Leone Koka Kola
Brahmanandam
इन दोनों कलाकारों के फिल्म से जुड़ने को लेकर फिल्म निर्माता महेंद्र धारीवाल ने कहा, "हमारे निर्देशक प्रसाद ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है, उन्होंने ही फिल्म में इन दोनों अभिनेताओं के फिल्म में लेने का सुझाव दिया। इन दोनों कलाकारों को इस फिल्म में लेकर हम काफी खुश हैं। ये दोनों कॉमेडी के मंझे हुए कलाकार है और इनके इस फिल्म में शामिल होने से फिल्म की अहमियत कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed