{"_id":"5a780d334f1c1bff388b6689","slug":"south-film-industry-superstar-suriya-life-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी 1000 रुपए पर दिहाड़ी करता था ये एक्टर, अब एक फिल्म की फीस है 25 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी 1000 रुपए पर दिहाड़ी करता था ये एक्टर, अब एक फिल्म की फीस है 25 करोड़
Mon, 05 Feb 2018 01:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
suriya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के बावजूद अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मशक्कत की। सूर्या तमिल एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं लेकिन उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। सूर्या को फिल्मों में कोई खास रुचि नहीं थी जिसकी वजह से उन्होंने कपड़े की फैक्ट्री में काम करना शुरू किया।
2 of 5
suriya
जिन दिनों सूर्या फैक्ट्री में काम करते थे, उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर रखी कि वह एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं। करीब 8 महीने तक उन्होंने कपड़ा फैक्ट्री में काम किया। फैक्ट्री में काम के बदले उन्हें एक हजार रुपए हर महीने मिलते थे।
3 of 5
suriya
सूर्या को फिल्मों में काम का ऑफर 20 साल की उम्र में ही मिल गया था। उन्हें 1995 में फिल्म 'असाई' में लीड रोल का ऑफर मिला लेकिन सूर्या को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी जिस वजह से उन्होंने वह ऑफर ठुकरा दिया। करीब 2 साल बाद उन्हें निर्देशक वसंत की फिल्म 'नेररुक्कू नेर' (1997) मिली। जिसके प्रोड्यूसर मणिरत्नम थे। सूर्या इस फिल्म के लिए मना नहीं कर पाए और साउथ की इंडस्ट्री में डेब्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
suriya
साउथ फिल्मों का सुपरस्टार बनने के लिए सूर्या ने कड़ी मेहनत की और लंबा सफर तय किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, 'शुरुआती दिनों में मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। आत्मविश्वास, फाइटिंग और डांसिंग में कमी के चलते फिल्मों में सीन्स के दौरान परेशानी होती थी। उस दौरान मेरे मेंटर रघुवरन ने मदद की और बताया कि किस तरह से अपने पिता से अलग पहचान बना सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
suriya
सूर्या के करियर में फिल्म 'नंदा' (2001) टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। साल 2010 में उन्होंने फिल्म 'रक्त चरित्र' में काम किया। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर का स्क्रीन अवॉर्ड मिला। सूर्या साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा पेड स्टार्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्मों के लिए 20-25 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। साथ ही फिल्मों के राइट्स के लिए एक्सट्रा चार्ज लेते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।