फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde Birthday: ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू कर चर्चा में आईं थीं ये अभिनेत्री, टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में है धाक

Tue, 13 Oct 2020 08:01 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 13 Oct 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
ooja Hegde Actress Birthday Special: South Movie Actress Pooja Hegde Birthday Know About How She Got Her First Bollywood Film With Hrithik Roshan
पूजा हेगड़े - फोटो : Twitter:@hegdepooja

टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में अपने दम पर पैर जमाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े का जन्म 13 अक्तूबर 1990 को हुआ था। इस साल पूजा अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। पूजा का जन्म मुंबई में ही हुआ था तो ऐसे में उनका एक्टिंग से नाता जोड़ना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कॉलेज के दिनों से ही पूजा एक्टिंग, मॉडलिंग का शौक था और यही शौक उन्हें इंडस्ट्री में लेकर आ गया। स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था।

ooja Hegde Actress Birthday Special: South Movie Actress Pooja Hegde Birthday Know About How She Got Her First Bollywood Film With Hrithik Roshan
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

असल में पूजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सुपरहीरो फिल्म 'मूगामूडी' से की थी। फिल्म साल 2012 में आई थी जिसमें उन्होंने शक्ति का किरदार निभाया था। इसके बाद ही पूजा के करियर की गाड़ी आगे बढ़ना शुरू हो गई और वो तमिल- तेलुगु फिल्मों का एक जाना पहचाना नाम बन गईं।

ooja Hegde Actress Birthday Special: South Movie Actress Pooja Hegde Birthday Know About How She Got Her First Bollywood Film With Hrithik Roshan
मोहनजोदाड़ो फिल्म का एक दृश्य - फोटो : Youtube

पूजा ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में कदम रखा है। उन्होंने पहली ही फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम कर अपनी नई और अलग पहचान बना ली। ये फिल्म थी साल 2016 में आई फिल्म 'मोहनजोदाड़ो'। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई। लेकिन पूजा ने अपने कदम इंडस्ट्री में जमा लिए। इस फिल्म में काम करने के बाद ही पूजा को बड़े बैनर की फिल्मों में काम करने का मौका मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ooja Hegde Actress Birthday Special: South Movie Actress Pooja Hegde Birthday Know About How She Got Her First Bollywood Film With Hrithik Roshan
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पूजा के बॉलीवुड डेब्यू का किस्सा भी बेहद दिलचस्प हैं। कहना गलत नहीं होगा कि पूजा को अपना पहला ब्रेक रणबीर कपूर की वजह से मिला है। दरअसल पूजा को पहली फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' के लिए ना तो आशुतोष गोवारिकर ने पसंद किया था और ना ही ऋतिक रोशन ने। हुआ कुछ यूं कि आशुतोष गोवारिकर की पत्नी ने पूजा को रणबीर कपूर के साथ एक विज्ञापन में देखा था। इससे प्रभावित होकर उन्होंने आशुतोष को पूजा का नाम अपनी आगामी फिल्म के लिए सुझाया और पत्नी का ये सुझाव आशुतोष को भी पसंद आया।

विज्ञापन
ooja Hegde Actress Birthday Special: South Movie Actress Pooja Hegde Birthday Know About How She Got Her First Bollywood Film With Hrithik Roshan
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पूजा की फैनफॉलोइंग भी काफी है वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। पूजा ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ऋतिक के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 4' में भी काम किया। तो वहीं अब पूजा जल्द ही प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं।

पढ़ें: वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी ICU में भर्ती, प्लाज्मा थैरेपी से किया जा रहा इलाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed