फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई के 'बुर्जखलीफा' में है इस सुपरस्टार का बंगला, संपत्ति इतनी कि कह सकते हैं साउथ का 'अंबानी'

Tue, 22 May 2018 08:02 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
south superstar mohanlal has a flat at dubai burjkhalifa building
मोहनलाल

आजकल साउथ की फिल्में बॉलीवुड मूवी को कड़ी टक्कर देती हैं । इसका सबसे बड़ा उदारण 'बाहुबली' ही है । आज साउथ के एक ऐसे सुपरस्टार का बर्थडे है जिसके फैन अमिताभ बच्चन भी हैं । इस एक्टर का नाम है मोहनलाल । मोहनलाल साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं । मोहनलाल को साउथ फिल्मइंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार भी कहा जा सकता है ।

south superstar mohanlal has a flat at dubai burjkhalifa building
मोहनलाल

मोहनलाल ने उस समय अपने करियर की शुरुआत की थी जब अन्य भाषाओं की सिनेमा में सॉफ्ट पॉर्न परोसा जाता था । उस वक्त मलयाली सिनेमा बेहतरीन कंटेंट लेकर आया । मोहनलाल ने पारिवारिक फिल्में करना शुरू की । जिसे दर्शक काफी पसंद करते थे । मोहनलाल की लोकप्रियता कुछ ही साल में इस कदर बढ़ी कि 1982 से 1988 में मोहनलाल की हर 15 दिन में एक फिल्म रिलीज होती थी। 

south superstar mohanlal has a flat at dubai burjkhalifa building
मोहनलाल

1986 की बात करें तो मोहनलाल की एक साल के अंदर ही कुल 35 फिल्में रिलीज हुई थी। जिसमें 25 फिल्में सुपरहिट रही थीं । मोहनलाल अब तक 330 फिल्मों में काम कर चुके हैं । फिल्मों में आने से पहले मोहनलाल एक प्रोफेशनल रेसलर थे । 

विज्ञापन
विज्ञापन
south superstar mohanlal has a flat at dubai burjkhalifa building
मोहनलाल

इसी के चलते मोहनलाल फिल्मों में एक्शन सीन बड़ी आसानी से कर लेते हैं । एक्टिंग के साथ-साथ मोहनलाल को ताइक्वांडो का भी शौक था। साल 2012 में वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वाटर की तरफ से मोहनलाल को 'ब्लैक बेल्ट' से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
south superstar mohanlal has a flat at dubai burjkhalifa building
मोहनलाल

यह सम्मान पाने वाले मोहनलाल साउथ के पहले सुपरस्टार हैं। मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहवला को यह सम्मान मिल चुका है। एक्टिंग और ताइक्वांडो के अलावा मोहनलाल की संगीत में भी काफी रुचि थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed