फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Flop Film: सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी फ्लॉप हुए ये साउथ सुपरस्टार, बुरी तरह पिटी आखिरी रिलीज

Sun, 29 May 2022 01:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 May 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
South Superstar prabhas surya ram charan ravi teja last film was flop see list
साउथ सुपरस्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में हिंदी बनाम साउथ सिनेमा की खबरें काफी देखने और सुनने को मिली हैं। बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों के खराब प्रदर्शन से यह चर्चाएं तेज हो गईं कि अब दर्शकों में बॉलीवुड का क्रेज खत्म हो चुका है और हिंदी पट्टी के लोगों को दक्षिण भारत की फिल्में ही अच्छी लग रही हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि इस साल अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड की कई फिल्में जिसमें बड़े सुपरस्टार्स ने काम किया वह बॉक्स ऑफिस पर चल न सकीं। अल्लू अर्जुन की पुष्पा, राम चरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर और केजीएफ 2 ने इस दावे को काफी मजबूत किया, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। साउथ सिनेमा में भी कई सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। आज हम आपको इन्हीं सुपरस्टार की आखिरी रिलीज फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

South Superstar prabhas surya ram charan ravi teja last film was flop see list
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास

बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इन दो फिल्मों की वजह से वह पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। हालांकि उनका स्टारडम भी उनकी आखिरी रिलीज फिल्म को हिट नहीं करा सका। हाल ही रिलीज हुई उनकी फिल्म 'राधेश्याम' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। 300 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का ही बिजनेस कर सकी।

South Superstar prabhas surya ram charan ravi teja last film was flop see list
रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया
रवि तेजा

लगातार कई फिल्में फ्लॉप देने के बाद साल 2021 में आई उनकी फिल्म क्रैक ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद उम्मीद थी कि उनकी अगली फिल्म भी सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी, लेकिन ऐसा हो न सका। उनकी फिल्म खिलाड़ी लोगों को पसंद नहीं आई। यह फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार न कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Superstar prabhas surya ram charan ravi teja last film was flop see list
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के बाद सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आचार्य रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके पिता चिरंजिवी लीड रोल में थे। एक फिल्म में दो बड़े स्टार्स से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, हालांकि यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। जिसकी वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

विज्ञापन
South Superstar prabhas surya ram charan ravi teja last film was flop see list
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या
एक्टर सूर्या तमिल सिनेमा का एक बड़ा है। अपने फिल्मी करियर में वह कई बड़ी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। दर्शकों को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन उनकी भी आखिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई थी। एथरक्कुम थुनिंधवन लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर इसे फ्लॉप घोषित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed