राम चरण साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। वह अपनी फिल्मों का वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। लेकिन फिलहाल उनके चर्चा में आने का कारण बेहद खास है। राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला प्रेग्नेंट हैं। इस बारे में राम चरण ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा की है। बता दें कि अभिनेता शादी के 10 साल बाद पिता बनने वाले हैं। तेलुगू सुपरस्टार के फैंस के लिए भी ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, 10 साल बाद पिता बनेंगे RRR अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम चरण के लिए साल 2023 बेहद खास होने वाला है। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने एक तस्वीर साझा की है। जिसमें हनुमान जी की फोटो बनी है। पोस्ट में लिखा है- 'श्री हनुमान जी की कृपा से, हमें ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना अपना पहला बेबी एक्स्पेक्ट कर रहे हैं। प्रेम और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी'।
बता दें कि जुलाई में राम चरण और उपासना ने इटली में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। राम चरण और उपासना कॉलेज में एक-दूसरे से मिले थे। दोनों एक साल डेट करने के बाद 14 जून 2012 को शादी के बंधन में बंध गए थे। बीते जुलाई में उपासना के प्रेग्नेंट होने की खूब चर्चा भी थी, लेकिन उपासना का कहना था कि वह अभी बच्चा नहीं चाहती हैं और लोगों को उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए।
राम चरण और उपासना एकदम विपरीच नेचर वाले हैं। एक तरफ जहां राम चरण काफी शांत स्वभाव के हैं तो वहीं उपासना काफी खुले विचारों वाली हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साउथ स्टार को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' में देखा गया था।