साउथ फिल्मों और इनके कलाकारों का देशभर में डंका बज रहा है। साउथ की फिल्मों से लेकर साउथ सुपरस्टार तक सभी फैंस के दिल पर राज करते हैं। साउथ फिल्में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं तो वहीं कलाकार अपनी फिल्मों के जरिए दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार्स हर क्षेत्र में बाजी मार रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड में अपना करियर बनाने में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। जी हां, भले ही साउथ की सुपरहिट फिल्मों के जरिए देशभर में इन सुपरस्टार्स ने लोकप्रियता हासिल की हो, लेकिन बॉलीवुड में अपना जादू नहीं चला पाए। आज चलिए जानते हैं उन सुपरस्टार्स के बारे में, जो बॉलीवुड डेब्यू में सफल नहीं हुए।
South Celebs: बॉलीवुड में जादू चलाने में नाकामयाब रहे ये साउथ सुपरस्टार्स, बुरी तरह फ्लॉप हुईं हिंदी फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है प्रभास का। साउथ सुपरस्टार प्रभास ने मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' से देशभर ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन अभिनेता का बॉलीवुड डेब्यू लोगों को पसंद नहीं आया। 'बाहुबली' के बाद पैन इंडिया स्टार के रूप में उभरने वाले प्रभास ने हिंदी सिनेमा में 'साहो' से कदम रखा, जिसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन साझा की, लेकिन इस फिल्म का जादू दर्शकों के ऊपर नहीं चल पाया और यह बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई।
राम चरण
इस लिस्ट में अगला नाम आता है साउथ सुपरस्टार राम चरण का। बीते कुछ महीनों में साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक में राम चरण के नाम की चर्चा हुई, जिसकी वजह है उनकी फिल्म 'आरआरआर।' एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने ने ऑस्कर भी जीता, जिस वजह से विदेश में भी राम चरण को शोहरत मिली, लेकिन बॉलीवुड में उनकी किस्मत नहीं चमकी। दरअसल, साल 2013 में राम चरण ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'जंजीर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो 1973 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' की रीमेक थी, लेकिन दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई और पर्दे पर यह फ्लॉप हो गई।
चियान विक्रम
'पोन्नियिन सेलवन' फिल्म से साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में सुर्खियां बटोरने वाले सुपरस्टार विक्रम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 'पीएस 1' की दमदार सफलता के बाद हाल ही में चियान विक्रम अभिनेत्री ऐश्वर्या के साथ 'पीएस 2' में नजर आए हैं, जिसका क्रेज फैंस के बीच देखने को मिल रहा है। चियान विक्रम भी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रावण' और फिल्म 'डेविड' में काम किया था, लेकिन यह दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों द्वारा नकार दी गईं।
विजय देवरकोंडा
साउथ के सुपरस्टार और लड़कियों के क्रश विजय देवरकोंडा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। विजय की साउथ फिल्में अक्सर फैंस के बीच अपना जादू चलाने में कामयाब होती हैं, लेकिन बॉलीवुड में विजय का जादू काम नहीं आ सका। विजय ने साल 2022 में फिल्म 'लाइगर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म फैंस को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मुंह की खानी पड़ी।