साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा को कौन नहीं जानता। नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू में जन्मीं नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। फिल्मों के अलावा भी नयनतारा का जीवन काफी विवादों में रहा है अब चाहे बात प्रभुदेवा से अफेयर की हो या शाहरुख की फिल्म में डांस करने से मना करने की। नयनतारा की हर अदा ने दर्शकों का दिल जीता है। आइए आज बात करते हैं नयनतारा की प्रॉपर्टी और इनकम की।
{"_id":"5cc03100bdec22146b5ee041","slug":"south-top-actress-nayanthara-net-worth-income-and-movies-fees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं साउथ की सबसे महंगी फिल्म स्टार, शाहरुख खान की फिल्म में डांस करने से भी कर चुकी हैं इंकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये हैं साउथ की सबसे महंगी फिल्म स्टार, शाहरुख खान की फिल्म में डांस करने से भी कर चुकी हैं इंकार
Wed, 24 Apr 2019 03:18 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 24 Apr 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
नयनतारा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयनतारा
- फोटो : twitter
साल 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से करियर की शुरूआत करने वाली नयनतारा कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थीं। तभी मनासीनाकाड़े के डायरेक्टर ने उन्हें नोटिस किया था और उन्हें ये फिल्म ऑफर की थी लेकिन नयनतारा ने ये फिल्म ठुकरा दी थी। हालांकि बाद में काफी रिक्वेस्ट के बाद वह इस फिल्म में काम करने को तैयार हुईं और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
नयनतारा
साउथ सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली नयनतारा आज सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। नयनतारा एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। नयनतारा जल्द ही 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में नजर आने वाली हैं। नयनतारा की फिल्म 'इमाइका नॉडिगल भी काफी पसंद की गई थी। इसके अलावा नयनतारा इसी साल साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार के साथ 'विश्वासम' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नयनतारा
- फोटो : twitter
रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा ने 50 सेकंड के टीवी ऐड की शूटिंग की लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस ऐड की शूटिंग दो दिन तक चली थी। बात करें नयनतारा की प्रॉपर्टी की तो नयनतारा के पास करीब 68 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
नयनतारा
- फोटो : twitter
इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़िया भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। नयनतारा कई ब्रॉड्स के लिए एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। इसके उनके पास थिरुवला, केरल में एक आलीशान बंगला और कोच्चि के प्रेस्टीज नेप्च्यून कोर्टयार्ड में शानदार फ्लैट भी है।
नयनतारा की सबसे सुपरहिट फिल्म रजनीकांत की ‘चंद्रमुखी’ रही, जो हिंदी में ‘भूलभुलैया’ नाम से रिलीज हुई।
नयनतारा की सबसे सुपरहिट फिल्म रजनीकांत की ‘चंद्रमुखी’ रही, जो हिंदी में ‘भूलभुलैया’ नाम से रिलीज हुई।