{"_id":"5c64fd68bdec224dce166ddf","slug":"special-interview-of-mere-pyare-prime-minister-film-director-rakesh-omprakash-mehra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश ने खास इंटरव्यू में खोले 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' के अंदरुनी सीक्रेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश ने खास इंटरव्यू में खोले 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' के अंदरुनी सीक्रेट
Thu, 14 Feb 2019 11:02 AM IST
विजय जैन
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Omprakash Mehra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म मिर्ज़्या के बाद निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को तीन साल लग गए किसी नई फिल्म को दर्शकों तक लाने में। 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्में बनाने वाले इस मशहूर निर्देशक से खास मुलाकात।
Mere Pyare Prime Minister
- फोटो : social media
इन दिनों सरकार का काम फिल्ममेकर्स को करना पड़ रहा है, क्यों?
सिनेमा एक माध्यम है। मैं अपनी फिल्मों के जरिए लोगों तक अपनी सोच पहुंचाना चाहता हूं। ऐसा नहीं हैं कि मेरी सारी फिल्में किसी संदेश के साथ ही थीं। पर रंग दे बसंती की बात करें तो उसमें मिग 21 के क्रेश का किस्सा मैने दिखाया क्योंकि मैं एयरफोर्स स्कूल से पढ़ा और बचपन से ही मैंने मिग 21 देखे हैं। जब मुझे उनके क्रैश होने की खबर मिली मैंने उस पर फिल्म बनादी।
सिनेमा एक माध्यम है। मैं अपनी फिल्मों के जरिए लोगों तक अपनी सोच पहुंचाना चाहता हूं। ऐसा नहीं हैं कि मेरी सारी फिल्में किसी संदेश के साथ ही थीं। पर रंग दे बसंती की बात करें तो उसमें मिग 21 के क्रेश का किस्सा मैने दिखाया क्योंकि मैं एयरफोर्स स्कूल से पढ़ा और बचपन से ही मैंने मिग 21 देखे हैं। जब मुझे उनके क्रैश होने की खबर मिली मैंने उस पर फिल्म बनादी।
Mere Pyare Prime Minister
- फोटो : social media
मिर्ज़्या को कामयाबी नहीं मिली, उसके बाद आपने किसी बड़े कलाकार को अपनी अगली फिल्म में क्यों नहीं लिया?
वह फिल्म तो बिलकुल नहीं चली। दूसरे शो में ही इसका पता चल गया था। बड़े एक्टर की बात जो आपने की है, तो इस फिल्म में मुझे जो दिखाना था, उसे दर्शाने के लिए मुझे कुछ अलग लोग चाहिए थे। मैं नहीं चाहता था कि लोगों को कोई गलत संदेश पहुंचे। फिल्म में तीन बच्चे तो जहां शूटिंग हुई वहीं की झोपड़पट्टियों से लिए गए हैं।
वह फिल्म तो बिलकुल नहीं चली। दूसरे शो में ही इसका पता चल गया था। बड़े एक्टर की बात जो आपने की है, तो इस फिल्म में मुझे जो दिखाना था, उसे दर्शाने के लिए मुझे कुछ अलग लोग चाहिए थे। मैं नहीं चाहता था कि लोगों को कोई गलत संदेश पहुंचे। फिल्म में तीन बच्चे तो जहां शूटिंग हुई वहीं की झोपड़पट्टियों से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mere Pyare Prime Minister
- फोटो : social media
मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर की कहानी को लेकर हुआ विवाद अब खत्म हो चुका है, आपको इस विषय की प्रेरणा कहां से मिली ?
मैं भाग मिल्खा भाग की शूटिंग कर रहा था। आधी रात के बाद दो या तीन बजे की बात होगी। फिल्म सिटी की आरे मिल्क कॉलोनी से मैं गुज़र रहा था तो जैसे ही मोड़ आया और मेरी गाड़ी मुड़ी तो गाड़ी की लाइट सड़क किनारे बैठी 10-12 महिलाओं पर पड़ी। सारी महिलाएं एकदम से खड़ी हो गईं। मुझे लगा मैं शर्म से वहीं गड़ गया। उस दुखद एहसास को बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। इसी सीन के साथ मैने फिल्म की ओपनिंग की है।
मैं भाग मिल्खा भाग की शूटिंग कर रहा था। आधी रात के बाद दो या तीन बजे की बात होगी। फिल्म सिटी की आरे मिल्क कॉलोनी से मैं गुज़र रहा था तो जैसे ही मोड़ आया और मेरी गाड़ी मुड़ी तो गाड़ी की लाइट सड़क किनारे बैठी 10-12 महिलाओं पर पड़ी। सारी महिलाएं एकदम से खड़ी हो गईं। मुझे लगा मैं शर्म से वहीं गड़ गया। उस दुखद एहसास को बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। इसी सीन के साथ मैने फिल्म की ओपनिंग की है।
विज्ञापन
Mere Pyare Prime Minister
- फोटो : social media
और, इसके बाद क्या बना रहे हैं?
मेरा आने वाला प्रोजेक्ट तूफान है जिसमें फरहान अख्तर एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। प्री प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, शूटिंग अगस्त में चालू हो जाएगी। यह एक रोमांटिक फिल्म है जो मध्यम वर्ग से निकले बॉक्सर की ज़िंदगी को अलग नजरिए से दिखाएगी।