{"_id":"5ce989febdec22071f56ccbd","slug":"special-open-screening-of-film-pm-narendra-modi-on-ganga-ghat-by-swami-ramdev-and-swami-chidanand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगा के घाट पर स्वामी रामदेव ने रखी पीएम मोदी की बायोपिक की स्पेशल स्क्रीनिंग, ये हैं गेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गंगा के घाट पर स्वामी रामदेव ने रखी पीएम मोदी की बायोपिक की स्पेशल स्क्रीनिंग, ये हैं गेस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 26 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi biopic poster
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में किसी फिल्म की प्री और पोस्ट स्क्रीनिंग दिखाना आम बात हो चली है, लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं पीएम मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की। पीएम मोदी की इस बायोपिक मे विविध प्रकार की प्रतिष्ठा समाहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा-अर्चना में श्रद्धाभाव को ध्यान में रखते हुए स्वामी बाबा रामदेव और स्वामी चिदानंद सरस्वती ने ऋषिकेश के गंगा घाट पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग खुले में रखी है।
2 of 5
PM Modi biopic poster
- फोटो : file photo
पीएम मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' 26 मई, सुबह 7 बजे दिखाई जाएगी। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि यहां मौजूद होंगे। साथ ही फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी यहां स्पेशल गेस्ट होंगे। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह भी यहां नजर आएंगे।
3 of 5
पीएम मोदी की बायोपिक का पोस्टर लांच
- फोटो : ANI
यह पहली बार है जब फिल्म की टीम ने कुछ अलग सोचा है जो फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में आज से पहले कभी नहीं हुआ है। इधर, पीएम मोदी की बायोपिक देशभर के सिनेमाघरों में 24 मई से चल रही है, लेकिन अब घाट के स्थानीय लोगों को भी फिल्म के जरिए पीएम मोदी के सफर तो देखने का बड़ा अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pm modi biopic
बता दें कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक निर्देशक उमंग कुमार की विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार के दिन पूरे देश में करीब तीन करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा फिल्म विश्लेषकों के उस आंकड़े से दो गुना है, जिसमें इस फिल्म के पहले दिन करीब डेढ़ करोड़ रुपये का काराबोर करने की उम्मीद जताई गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
modi biopic
- फोटो : social media
फिल्म का कलेक्शन रविवार को इससे ज्यादा होने का अनुमान है। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रिलीज हुई फिल्मों की हालत देख कुछ थिएटर मालिक बायोपिक के शोज बढ़ा सकते हैं। पीएम मोदी की बायोपिक के साथ अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।