{"_id":"57c94bf44f1c1b50212cbc02","slug":"special-story-on-rishi-kapoor-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
Sun, 04 Sep 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 04 Sep 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर का जादू आज भी उतना नहीं चल पाया जितना 80-90 के दशक में ऋषि का था। नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थे। दोनों की पहली फिल्म जहरीला इंसान थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
2 of 9
आज ऋषि कपूर के जन्मदिन पर हम उनके बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी। नीतू और ऋषि की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिलकुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार।
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
3 of 9
फिल्म खेल-खेल में दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से हुई थी। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए यह फिल्म बनाई थी। फिल्म मेरा नाम जोकर फ्लॉप होने के बाद राज कपूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इस वजह से फिल्म के लिए वो किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
4 of 9
नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म बॉबी में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। दरअसल राज कपूर फिल्म में दो नए चेहरे चाहते थे। लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। बाद में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
5 of 9
इंडस्ट्री में यह खबर फैल चुकी थी कि नीतू और ऋषि शादी कर सकते हैं। इस दौरान नीतू कोशिश करती थीं कि वो ज्यादातर फिल्में ऋषि के साथ करें। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। इसके बाद 1979 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। यहां मजेदार बात यह थी कि ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।