{"_id":"57ca60754f1c1bd5352cb9bb","slug":"special-story-on-shakti-kapoor-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रील लाइफ विलेन रियल लाइफ में भी बने नेगेटिव, तनाव के हो गए शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रील लाइफ विलेन रियल लाइफ में भी बने नेगेटिव, तनाव के हो गए शिकार
Sat, 03 Sep 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शक्ति कपूर का वास्तविक नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उनका जन्म 3 सितंबर 1952 को हुआ। उन्हें अपना 'सुनील' नाम अच्छा नहीं लगता था जिसे बदलकर उन्होंने शक्ति कर लिया। उन्होंने दिल्ली युनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा एफटीआईआई से अभिनय भी सीखा है। उनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता की कनॉट प्लेस पर टेलरिंग की दुकान थी।
रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार
2 of 7
शक्ति कपूर एक बार अपने माता-पिता को अपनी फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने ले गए। फिल्म में वे बलात्कार करते नजर आएं। यह देख उनकी मां भड़क गई और थियेटर छोड़ कर चली गई। पिता ने भी खूब डांटा। हालांकि उनके अभिनय की जितनी तारीफ की जाए कम है।
रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार
3 of 7
शक्ति कपूर स्पोर्ट्स कार के शौकीन थे और उस पर खूब पैसा खर्च करते थे। खुद अभिनेता जीतेन्द्र ने शक्ति कपूर को सलाह दी कि वो गाड़ियों पर इतना पैसा बरबाद न करें। प्रॉपर्टी खरीदें ताकि भविष्य में उनको कोई परेशानी न हो। शक्ति कपूर ने उनकी सलाह मानी। आज उनके तीन मुंबई में और एक दिल्ली में भव्य बंगले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार
4 of 7
शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरी रिश्ते में फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन हैं। शिवांगी 'किस्मत' फिल्म कर रही थी जिसमें शक्ति कपूर भी थे। शिवांगी को शक्ति दिल दे बैठे। अपनी स्पोर्ट्स कार में घूमा कर उन्होंने शिवांगी का दिल जीत लिया और बाद में शादी भी कर ली।
विज्ञापन
रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार
5 of 7
आपको बता दें कि 2005 में शक्ति कपूर एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसे गए थे। खबर के अनुसार एक पत्रकार उनसे स्ट्रलिंग एक्ट्रेस बन कर मिलती और शक्ति कपूर उससे गंदी बाते करते थे। शक्ति के अनुसार यह चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए की गई साजिश थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।