फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीसंथ ने किया एक और बड़ा खुलासा, बोले- 'मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद करने वाले थे सुसाइड और...'

Tue, 27 Nov 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sreesanth wants to suicide after IPL Match Fixing allegation
sreesanth - फोटो : voot

बिग बॉस 12 इस वक्त अपने रोचक पड़ाव पर है। शो का लगभग 1 तिहाई हिस्सा खत्म हो चुका है। ऐसे में बिग बॉस 12 में मौजूद कंटेस्टेंट हर दिन नए नए खुलासे कर शो में अपनी जगह बनाने में लगे हुए हैं। हाल ही में श्रीसंथ ने एक टास्क के दौरान सुरभि राणा के साथ एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में 'थप्पड़ कांड' का खुलासा किया था। अब शो में श्रीसंथ ने एक नया और बड़ा खुलासा किया है जो सीधे तौर पर मैच फिक्सिंग वाले वाकिये से जुड़ा है।

Sreesanth wants to suicide after IPL Match Fixing allegation
Sreesanth

शो में श्रीसंथ ने खुलासा किया कि आईपीएल में मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद उन्होंने आत्महत्या करने की सोची थी। दरअसल बिग बॉस 12 के लेटेस्ट प्रोमो में श्रीसंथ खुद पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों पर बात कर रहे हैं। श्रीसंथ अपने ग्रुप के मेंबर्स जसलीन, मेघा धाड़े और दीपिका कक्कड़ के साथ बात कर रहे थे। श्रीसंथ ने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाया कि मैंने 10 लाख रुपए लेकर मैच फिक्सिंग किया है। ये आरोप झूठा था। इससे मेरी फैमिली बुरी तरह टूट गई थी।



 

Sreesanth wants to suicide after IPL Match Fixing allegation
Sreesanth
श्रीसंथ कहते हैं कि भले ही फिक्सिंग का प्रूफ है, लेकिन मैंने ये नहीं किया है। इतना कहते-कहते श्रीसंथ रोने लगते हैं। फिर दीपिका उन्हें संभालती हैं। श्रीसंथ घरवालों को बताते हैं कि लाइफ टाइम बैन के बाद उन्हें स्टेडियम में घुसने तक नहीं दिया जाता था।
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sreesanth wants to suicide after IPL Match Fixing allegation
Sreesanth
श्रीसंथ बताते हैं इसके कारण उन्हें एक बार मैदान से भी बाहर निकाल दिया गया है। शो में हम अक्सर देखते हैं कि श्रीसंथ अपने क्रिकेट करियर को बहुत मिस करते हैं।
 

 
विज्ञापन
Sreesanth wants to suicide after IPL Match Fixing allegation
SREESANTH IPL
बता दें 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई ने श्रीसंथ पर आजीवन बैन लगा दिया था। श्रीसंथ ने इसके खिलाफ केरल हाईकोर्ट में अपील भी की थी। लेकिन हाईकोर्ट इस बैन को बरकरार रखा है। इस मामले में श्रीसंथ कुछ समय के लिए जेल भी जा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed