{"_id":"5cf49861bdec22072e6f92c6","slug":"sridevi-and-boney-kapoor-wedding-anniversary-when-mona-kapoor-revealed-her-husband-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी और बोनी कपूर के बारे में जानकर टूट गई थीं पहली पत्नी मोना, खुद बताई थी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी और बोनी कपूर के बारे में जानकर टूट गई थीं पहली पत्नी मोना, खुद बताई थी लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
sridevi boney kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाह्नवी कपूर ने 2 जून यानी अपने मां और पापा की 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर एक फोटो शेयर कर उन्हें याद किया था । श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर अकेले पड़ गए । अब वो अपने चारों बच्चों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की चर्चित लव स्टोरी में से एक है । बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे । इसके बावजूद वो श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे ।
2 of 8
sridevi
अपने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था कि उन्हें श्रीदेवी का दिल जीतने में 12 साल लग गए थे । बोनी कहते हैं, 'मुझे श्री का दिल जीतने में 12 साल लग गए थे । मुझे उससे तब प्यार हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था । ये हमेशा से एक तरफा प्यार था । मैं उसको फॉलो करते-करते चेन्नई जा पहुंचा था ।'
3 of 8
Sridevi
'उसके साथ फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थी । मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था । एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था । शायद यही कारण था कि मैं उसे दीवानों की तरह चाहता था । हम दोनों की प्रेमकहानी एक खुली किताब की तरह थी । उसने मुझे जिंदगी के हर मोड़ पर सहारा दिया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Sridevi
जब बोनी, श्री से मिलने के लिए चेन्नई गए थे तब वो शूटिंग के लिए सिंगापुर गई थीं । इसके बाद वो उदास होकर मुंबई लौट आए । बोनी कपूर 1984 में फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का ऑफर लेकर श्रीदेवी की मां से मिलने गए थे। श्रीदेवी की मां ने इसके लिए 10 लाख रुपये फीस की बात कही थी लेकिन बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 11 लाख रुपये दिए । 1 लाख रुपये ज्यादा। बोनी कपूर ने कई बार ऐसा कहा था कि वह श्रीदेवी के करीब रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया था।
विज्ञापन
5 of 8
boney kapoor
- फोटो : social media
कुछ समय बाद उन्होंने श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार किया । बोनी कपूर ने श्रीदेवी को ऑफिशियली साल 1993 में प्रपोज किया । फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर बोनी खुद इस बात का ध्यान रखते थे कि श्रीदेवी को किसी तरह की परेशानी ना हो। इतना ही नहीं उन्होंने श्रीदेवी के लिए अलग मेकअप रूम भी अरेंज करवाया । इसके बाद श्रीदेवी बोनी के साथ कंफर्टेबल फील करने लगी थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।