फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sridevi Birthday: जब करवा चौथ पर ‘चांदनी’ के लिए पायलट ने घुमा दिया था जहाज, देखिए श्रीदेवी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Thu, 13 Aug 2020 11:12 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 13 Aug 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Sridevi Birthday Special: when the pilot turned the Plane for Sridevi on karwa chauth
श्रीदेवी और बोनी कपूर - फोटो : पहली तस्वीर, अमर उजाला, मुंबई

आजकल के जमाने में ये हुआ होता तो पता नहीं क्या होता, लेकिन ये सच है कि एक बार करवा चौथ की रात जब श्रीदेवी और बोनी कपूर दोनों हवाईयात्रा कर रहे थे, तो व्रत खोलने के लिए श्रीदेवी ने चांद देखने की गुजारिश जहाज के पायलट से की तो उसने जहाज को इस तरह घुमाकर थोड़ी देर रखा कि श्रीदेवी आराम से अपनी खिड़की से चांद का दीदार कर सके और करवा चौथ का व्रत खोल सकें।

Sridevi Birthday Special: when the pilot turned the Plane for Sridevi on karwa chauth
श्रीदेवी परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बोनी कपूर की दूसरी पत्नी बनीं श्रीदेवी ने ताउम्र अपने परिवार को खूब प्यार किया। दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी को खूब दुलार दिया और जब भी मौका मिलता तो सब एक साथ छुट्टियां मनाने निकल जाते। श्रीदेवी की ट्रैवल डायरीज से कुछ तस्वीरें हम आपके लिए भी उनके जन्मदिन पर लेकर आए हैं।

Sridevi Birthday Special: when the pilot turned the Plane for Sridevi on karwa chauth
श्रीदेवी परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्रीदेवी के घर में चार लोग और इनमें से छुट्टी बिताने के नाम पर ख्वाहिशें तीन होती थीं। श्रीदेवी को सबसे ज्यादा भाता था शोरगुल वाला शहर न्यूयॉर्क, जबकि उनकी दोनों बेटियां हमेशा से लॉस एंजिलिस की दीवानी रही हैं। रही बात बोनी कपूर की तो बोनी कपूर को शुरू से रईसाना अंदाज का लंदन सबसे ज्यादा पसंद रहा है। इतनी अलग अलग पसंदों के बावजूद जब परिवार की बात आती तो श्रीदेवी कहीं भी चल देती थीं, कभी बच्चों का मन रखने के लिए तो कभी बोनी की बात मानने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Birthday Special: when the pilot turned the Plane for Sridevi on karwa chauth
श्रीदेवी परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चार लोगों में बन जाने वाली तीन ख्वाहिशों में भी एक राज की बात है, और वो ये कि ये चारों जिस एक लोकेशन को लेकर तुरंत राजी हो जाते थे, वह दक्षिणी फ्रांस। फ्रेंच रिविएरा में कान, नाइस और मोंटे कार्लो में सबने मिलकर खूब घुमाई की है। यहां जो तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं, इनमें कपूर परिवार की छुट्टियों के कुछ खास लम्हे कैद हैं।

विज्ञापन
Sridevi Birthday Special: when the pilot turned the Plane for Sridevi on karwa chauth
श्रीदेवी परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन छुट्टियों के दौरान करवा चौथ के भी दो किस्से हैं। एक बार तो करवा चौथ न्यूयॉर्क में ही श्रीदेवी ने मनाया जब वह इंग्लिश विंग्लिश की शूटिंग वहां कर रही थी। वहीं पर उन्होंने पूजा का सारा इंतजाम करवा लिया। और, दूसरी बार वह मेक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रही थी तो समय के हिसाब से उनको जहाज में ही करवा चौथ का व्रत खोलना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed