{"_id":"5f3270d80362017b950905eb","slug":"sridevi-birthday-special-in-hindi-sridevi-bold-and-beautiful-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sridevi Birthday: श्रीदेवी के इन PHOTOSHOOTS ने मचाई थी सनसनी, देखें सिनेमा की ग्लैमरस सुपरस्टार की UNSEEN तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sridevi Birthday: श्रीदेवी के इन PHOTOSHOOTS ने मचाई थी सनसनी, देखें सिनेमा की ग्लैमरस सुपरस्टार की UNSEEN तस्वीरें
अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगेर अय्यपन था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से कर दी थी। बतौर लीड अभिनेत्री श्रीदेवी की पहली फिल्म सोलवां सावन थी। चलिए श्रीदेवी के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें...
2 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट
- फोटो : ट्विटर
'सदमा', 'नगीना', 'चांदनी', 'मिस्टर इंडिया', 'लम्हे', 'लाडला' जैसी फिल्में देने वाली श्रीदेवी ने साल 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से कई साल बाद फिल्मों में वापसी की थी। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 में एक होटल के कमरे के बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी।
3 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट
- फोटो : ट्विटर
80 का दशक हिंदी फिल्मों में हीरोइनों के लिहाज से श्रीदेवी का दशक कहा गया। जीतेंद्र और श्रीदेवी ने मिलकर एक के बाद सुपरहिट जैसे हिम्मतवाला, तोहफा, जस्टिस चौधरी और मवाली जैसी फिल्में दीं। श्रीदेवी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ भी खूब जमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट
- फोटो : ट्विटर
श्रीदेवी ने फिल्मों में 50 साल तक काम किया। वह बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहलाई जाती हैं। उनके करियर का ग्राफ कई बार नीचे भी गिरा लेकिन अपने अभिनय के बल पर श्रीदेवी ने सभी का दिल जीता। 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट
- फोटो : ट्विटर
श्रीदेवी का फिल्मी करियर जब उंचाइयों पर था, तभी उनके और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर की खबरे मीडिया में उड़ने लगी। ये तक कहा गया कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन बाद में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।