{"_id":"5a9550524f1c1b75718b4777","slug":"sridevi-dead-body-reached-dubai-international-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पहुंचा एक्ट्रेस श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, हो रही है शव की जांच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एयरपोर्ट पहुंचा एक्ट्रेस श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, हो रही है शव की जांच
Tue, 27 Feb 2018 06:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुबई पुलिस की ओर से जांच खत्म करने के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई एयरपोर्ट पहुंच चुका है। एयरपोर्ट पर शव की जांच चल रही है। कुछ ही देर में शव दुबई से मुंबई के लिए प्राइवेट जेट से रवाना कर दिया जाएगा। जहां से श्रीदेवी के शव को सीधे उनके बंगले भाग्य ले जाया जाएगा। जहां सारी फिल्मी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगी हैं। इसके बाद कल दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2 of 3
इसके पहले दुबई की कानूनी औपचारिकताओं की वजह से पिछले तीन दिनों तक पार्थिव शरीर वहां अटका रहा था। केस खत्म होने के बाद शव लेपन की प्रकिया पूरी हुई। जिसके बाद शव को ताबूत में बंद कर मुंबई लाया जा रहा है। जहां श्रीदेवी के तमाम फैंस के साथ साथ फिल्मी सितारे आखिरी दर्शन के लिए पिछले तीन दिनों से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 3
श्रीदेवी की इच्छा के मुताबिक श्रीदेवी के बंगले भाग्य को सफेद रंग के फूलों से सजाया जा रहा है। पूरे बंगले की चारदीवारी को सफेद कपड़े से ढक दिया गया है। बता दें कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में सपरिवार दुबई गईं थीं। 20 फरवरी को शादी अटेंड करने के बाद वे वहीं रूक गई, जबकि उनके हसबैंड बोनी कपूर बेटी खुशी के साथ मुंबई लौट आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।