फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी को दुबई में अकेला छोड़ यहां पर थे बोनी कपूर, तस्वीरों से हुआ था खुलासा

Thu, 14 Feb 2019 07:18 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 14 Feb 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
sridevi death anniversary boney kapoor attend up investors summit
sridevi and boney kapoor - फोटो : file photo

दुबई से जब पहली बार श्रीदेवी की मौत की खबर आई तो एकबारगी तो किसी को यकीन नहीं हुआ। श्रीदेवी उस वक्त परिवार के एक शादी समारोह को अटेंड करने के लिए दुबई में थीं लेकिन बीच में बोनी कपूर उन्हें छोड़कर वापस भारत आ गए।  उस वक्त ये भी सवाल उठे थे कि आखिर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को अकेला क्यों छोड़ा। तो चलिए श्रीदेवी की पुण्यतिथि से ठीक पहले हम आपको बताते हैं कि बोनी कपूर किस वजह से भारत आए थे।

sridevi death anniversary boney kapoor attend up investors summit
sridevi

18 फरवरी 2018 को बोनी कपूर भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से दुबई पहुंचे। इस शादी में बोनी कपूर, श्रीदेवी, छोटी बेटी खुशी शामिल हुए जबकि बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं। शादी खत्म होने के बाद बोनी कपूर बेटी खुशी के साथ 21 फरवरी को वापस भारत लौट आए। 

sridevi death anniversary boney kapoor attend up investors summit
boney kapoor - फोटो : file photo

दरअसल, बोनी कपूर को अगले ही दिन 22 फरवरी को लखनऊ में यूपी इनवेस्टर्स समिट में शामिल होना था। समिट के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसमें बोनी कपूर के अलावा निर्देशक सुभाष घई और भोजपुरी फिल्मों के एक्टर रवि किशन नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death anniversary boney kapoor attend up investors summit
श्रीदेवी

दुबई के खलीज टाइम्स के मुताबिक, बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहते थे। इस वजह से वो 24 फरवरी को दोबारा मुंबई से दुबई रवाना हुए। बोनी कपूर शनिवार को अमीरात की फ्लाइट EK507 से दुबई करीब शाम 5 बजे पहुंचे। शाम के करीब 6 बजे के आस-पास वो श्रीदेवी के होटल पहुंचे। 

विज्ञापन
sridevi death anniversary boney kapoor attend up investors summit
sridevi - फोटो : news18

बोनी कपूर के पारिवारिक मित्र और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने हादसे के बाद कहा था कि 'इस समिट में हिस्सा लेना हमारे लिए अभिशाप बन गया। अगर हम लोग दुबई होते तो शायद ये हादसा नहीं होता। श्रीदवी को दुबई में छोड़ना हमारी गलती थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed