{"_id":"5a9376704f1c1bb0098b50b7","slug":"sridevi-death-due-to-a-special-drug-not-the-cardiac-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्डियक अरेस्ट से नहीं तो क्या इस खास दवाई की वजह से हुआ श्रीदेवी का निधन, ये है वायरल सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्डियक अरेस्ट से नहीं तो क्या इस खास दवाई की वजह से हुआ श्रीदेवी का निधन, ये है वायरल सच
Mon, 26 Feb 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते शनिवार की रात 11.30 बजे बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के पीछे की सच्चाई एक ऐसी घटना बन गई है जिस पर बड़ी मुश्किल से यकीन किया जा सकता है। कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक एक शादी समारोह में हंसती-खिलखिलाती, नाचती श्रीदेवी की अचानक मौत कैसे हो गई। अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह की शादी में दुबई में जश्न मनाती नजर आने वाली श्रीदेवी के कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत ने कई सवाल उठा दिए हैं।
2 of 4
sridevi
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के पीछे कुछ खास तरह की दवाई (ड्रग) बड़ी वजह मानी जा रही है। यहां तक कि कई वेबसाइट और पोर्टल में छपी खबरों के मुताबिक श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को काफी नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई।
3 of 4
sridevi
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोग श्रीदेवी की लिप सर्जरी को उनकी मौत की वजह मान रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी ने लिप सर्जरी समेत कई कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थीं। सूत्रों की मानें तो वह ऐसी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। इनमें से एक सर्जरी में गड़बड़ी हो गई थी और वह इसके लिए कई दवाइयां खा रही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं साउथ कैलिफोर्निया के डॉक्टर ने उन्हें कई डायट पिल्स लेने की सलाह दी थी और वह उनका सेवन कर रही थीं, जिनसे उनके हार्ट को नुकसान पहुंच रहा था। हो सकता है कि उसी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sridevi
वहीं एक्ट्रेस श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने उनकी मौत पर कई सवाल खड़े किए हैं। संजय ने कहा है कि अचानक हुई श्रीदेवी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की आशंका नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीदेवी को इससे पहले दिल से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं हुई थी। हालांकि कुछ डाक्टरों का कहना है कि कॉस्मेटिक सर्जरी या सर्जरी के बाद दी जाने वाली दवाओं से हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की संभावना से नहीं होती। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन दवाओं या ड्रग्स का नाम खबरों में बताया रहा है उनसे किसी भी तरह दिल पर कोई नुकसान नहीं हो सकता। अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही इन सभी बातों का खुलासा कर सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।