फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UAE के अखबार खलीज टाइम्स ने किया बड़ा दावा, 30 मिनट में श्रीदेवी की हो गई थी ऐसी हालत

Mon, 26 Feb 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
uae news paper khaleej times claims sridevi death consequences of last 30 minutes
Sridevi

बीते शनिवार रात को बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी दुबई में थीं जहां कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनकी अचानक मौत हो गई थी। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। यूएई के अखबार खलीज टाइम्स में श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी छपी है। मौत से पहले श्रीदेवी के साथ क्या हुआ था, उसको लेकर अखबार ने एक रिपोर्ट छापी है. इस रिपोर्ट में अखबार का दावा है कि श्रीदेवी बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं।

uae news paper khaleej times claims sridevi death consequences of last 30 minutes
sridevi Death

अखबार ने लिखा है- शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। बोनी श्रीदेवी को डिनर पर ले जाना चाहते थे। इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं थीं। अखबार ने आगे लिखा है- 15 मिनट तक जब वह बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने होटल के कुछ कर्मियों को बुलाया और तेज धक्का देकर दरवाजा खोला। श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं।

uae news paper khaleej times claims sridevi death consequences of last 30 minutes
Sridevi
इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन श्रीदेवी नहीं उठीं। इसके बाद बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत होटल के कमरे में पहुंची लेकिन तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी।

Take an early look at the front page of Khaleej Times- https://t.co/RxxjdWkJW8pic.twitter.com/hCVvAOibTK


— Khaleej Times (@khaleejtimes) February 25, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
uae news paper khaleej times claims sridevi death consequences of last 30 minutes
sridevi
आपको बता दें कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम मुंबई पहुंचेगा। दुबई में रविवार देर शाम पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यूएई के अधिकारियों ने बताया है कि श्रीदेवी का परिवार पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस की तरफ से की गई लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आज सुबह 10 बजे तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी जाएगी। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
uae news paper khaleej times claims sridevi death consequences of last 30 minutes
sridevi

उद्योगपति और श्रीदेवी के मित्र रहे अनिल अंबानी का चार्टर्ड प्लेन दुबई में है और उसी से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। आपको बता दें कि बीते शनिवार रात अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह की शादी में दुबई में जश्न मनाती नजर आने वाली श्रीदेवी के कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत ने कई सवाल उठा दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed