{"_id":"5d2883c48ebc3e6cc92d5e1d","slug":"sridevi-had-gone-in-dubai-in-mohit-marwah-wedding-with-antara-motiwala-before-she-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स की शादी में दुबई गईं थी श्रीदेवी, अंबानी परिवार से जुड़ा है दुल्हन का रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शख्स की शादी में दुबई गईं थी श्रीदेवी, अंबानी परिवार से जुड़ा है दुल्हन का रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 12 Jul 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mohit marwah
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि बाथटब में डूबने की वजह से एक्ट्रेस की जान चली गई। श्रीदेवी के निधन को डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वहीं अब केरल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने श्रीदेवी के निधन से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। जनरल ऑफ पुलिस ने दावा किया है कि एक्ट्रेस का निधन डूबने से नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है।
2 of 5
खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें श्रीदेवी का जिस समय निधन हुआ उस समय वह दुबई में सोनम कपूर के चचेरे भाई और बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह की शादी में थीं। इस फैमिली फंक्शन के लिए पूरा कपूर खानदान वहां पहुंचा था। मोहित मारवाह अनिल कपूर की बहन रीना कपूर और संदीप मारवाह के बेटे हैं।
3 of 5
mohit marwah
- फोटो : file photo
मोहित की शादी अंतरा मोतीवाला से हुई। अंतरा मोतीवाला अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं, यानि रिश्ते में टीना अंबानी की भांजी लगती हैं। मोहित मारवाह ने फिल्म 'फगली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 'रागदेश' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीदेवी
जैसे ही श्रीदेवी के निधन की खबर मीडिया में आई तो कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा था। दुबई में श्रीदेवी का पोस्टमार्टम हुआ और फिर उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया। इसके बाद 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी को सफेद फूल बहुत पसंद थे इसलिए अंतिम यात्रा के दौरान गाड़ी को सफेद फूलों से ही सजाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
श्रीदेवी ने अपनी बेटियों के नाम फिल्म जुदाई (1997) और फिल्म हमारा दिल आपके पास है (2000) के किरदारों पर रखे थे। बता दें कि जुदाई में उर्मिला का नाम जान्हवी था जबकि फिल्म हमारा दिल आपके पास है में सोनाली बेंद्रे का नाम खुशी था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।