फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमशक्ल दिव्या भारती की मौत के बाद श्रीदेवी को मिली थी फिल्म, सेट पर होती थीं अजीब हरकतें

Tue, 25 Feb 2020 08:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 25 Feb 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
sridevi replace to divya bharti in film laadla
divya bharti and sridevi - फोटो : social media

दिव्या भारती ने हिंदी सिनेमा में साल 1992 में फिल्म 'विश्वात्मा' से कदम रखा था। बॉलीवुड में उनके आते ही कहा जाने लगा कि दिव्या भारती ही श्रीदेवी की जगह लेंगी। 25 फरवरी 1974 को जन्मीं दिव्या भारती का एक ऐसा ही किस्सा बताते हैं जब एक फिल्म में उनकी जगह श्रीदेवी को ले लिया गया था। 

sridevi replace to divya bharti in film laadla
divya bharti - फोटो : social media

दरअसल, 1994 में आई फिल्म 'लाडला' में पहले दिव्या भारती को लिया गया था। यही नहीं फिल्म का काफी हिस्सा शूट भी कर लिया गया था लेकिन अचानक दिव्या भारती के निधन से फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। फिल्म के मेकर्स ने दिव्या भारती के जाने के बाद श्रीदेवी से संपर्क किया और 'लाडला' के लिए साइन कर लिया। 

sridevi replace to divya bharti in film laadla
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या भारती के साथ शूट किए गए वीडियो का एक हिस्सा यूट्यूब पर मौजूद है। वीडियो में दिव्या भारती और अनिल कपूर के बीच किसी बात को लेकर फैक्ट्री में बहस होती है। वीडियो में दिव्या भारती को देख एक बार तो ऐसा लगता है कि श्रीदेवी ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi replace to divya bharti in film laadla
श्रीदेवी और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी के अलावा इस फिल्म में रवीना टंडन भी थीं। 6 महीने बाद जब फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू हुई तो सेट पर अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगी थीं। एक सीन में श्रीदेवी के साथ शक्ति कपूर और रवीना टंडन थे। श्रीदेवी बार-बार उसी जगह अटक जाती थीं जहां दिव्या भारती अटकती थीं। रवीना टंडन और शक्ति कपूर दोनों इस बात से डर गए थे। 

विज्ञापन
sridevi replace to divya bharti in film laadla
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

'लाडला' के अलावा दिव्या भारती ने 'मोहरा' और 'विजयपथ' जैसी सुपरहिट फिल्में भी साइन की थीं लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सकीं। दिव्या भारती ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त ऐसा कहा जाता था कि वह सुपरस्टार बन चुकीं श्रीदेवी की जगह लेंगी लेकिन दिव्या भारती की मौत केवल 19 साल की उम्र में ही हो गई।

दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत से शाहिद ने की थी अरेंज मैरिज, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed