बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (IFFI) में मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। श्रीदेवी की साल के शुरू में 55 वर्ष की उम्र में दुबई में असमय मौत हो गई थी। श्रीदेवी दुर्घटनावश बाथटब में डूब गई थीं।
निधन के 8 महीने बाद श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, IFFI में दिखाई जाएगी ये फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयोजकों ने एक बयान में कहा कि अभिनेत्री की अंतिम फिल्म मॉम को उत्सव में दिखाया जाएगा। इस फिल्म के लिए उन्हें 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मरणोपरांत दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उत्सव में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की फिल्में भी दिखाई जाएंगी। उनका निधन पिछले साल हुआ था। वह कैंसर से जंग हार गए थे।
IFFI के होमेजिस खंड में अभिनेता शशि कपूर, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि और निर्देशक कल्पना लाजमी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। IFFI गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। बता दें कि श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड आज भी सदमे में है, हालांकि श्रीदेवी की कमी पूरी तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके निधन के बाद से ही बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने अपने तरीके से उन्हें ट्रिब्यूट देने की कोशिश जरूर की है।
वहीं 18 नवंबर को गोल्डन रोज अवॉर्ड में माधुरी दीक्षित भी श्रीदेवी को याद करेंगी। इस अवॉर्ड शो में माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी के गानों पर परफॉर्म करेंगी। माधुरी हिम्मतवाला, मिस्टर इंडिया जैसे फिल्म के गानों पर डांस कर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देंगी।
गौरतलब है कि साउथ के सुपरस्टार एनटीआर की बायोपिक में श्रीदेवी के किरदार को पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस फिल्म में श्रीदेवी का किरदार अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है। फोटो में रकुल प्रीत हूबहू श्रीदेवी की तरह लग रही हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 9 जनवरी को 'कथानायकुडू' नाम से जबकि दूसरा पार्ट 24 जनवरी को 'महानायकुडू' के नाम से रिलीज हो रहा है।
Presenting first look of #sridevigaru in #ntrbiopic !! ❤️ hope you like it !
A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet) on