{"_id":"5a938c484f1c1b4e588bad44","slug":"sridevi-was-found-on-bathroom-floor-by-hotel-staffer-and-not-boney-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोनी कपूर ने नहीं तो सबसे पहले किसने देखा था श्रीदेवी को बाथरूम के फ्लोर पर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी कपूर ने नहीं तो सबसे पहले किसने देखा था श्रीदेवी को बाथरूम के फ्लोर पर?
Mon, 26 Feb 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा देश सदमे में है। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि बोनी कपूर ने सबसे पहले श्रीदेवी को होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में देखा था। उसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन अब एक अलग बात सामने आ रही है।
2 of 4
एक अखबार की रिपोर्ट्स के अनुसार बोनी कपूर नहीं, होटल के एक स्टाफ ने श्रीदेवी के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। सूत्र के अनुसार स्टाफ ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे श्रीदेवी ने रिसेप्शन से पानी मनाया था। जिसके 15 मिनट बाद जब वह पानी लेकर पहुंचा तो कई बार डोरबेल बजने के बाद भी जब श्रीदेवी ने दरवाज़ा नहीं खोला तो उसने इसकी जानकारी दी। दरवाजा खोलने पर श्रीदेवी को बाथरूम के फ्लोर पर गिरा हुआ पाया गया।
3 of 4
बता दें कि श्रीदेवी होटल रूम में अकेली थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया जहां श्रीदेवी को 'डेड ऑन अराइवल' घोषित कर दिया गया। श्रीदेवी अपनी पेंटिंग्स के ऑक्शन के लिए दुबई में रुकी हुईं थी। श्रीदेवी को कोई भी दिल की बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्रीदेवी एक समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहीं उन्हें हार्ट अटैक आया जिससे उनका निधन हो गया। वह केवल 54 साल की थीं। दुबई से उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक मुबंई पहुंचेगा। अनिल कपूर के घर लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।