{"_id":"5b6d26df4f1c1b6f668b87b7","slug":"srirdevi-birth-anniversary-6-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार में श्रीदेवी ने शूट किया था बॉलीवुड का हिट गाना, 13 साल में ही बन गई थीं रजनीकांत की मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तेज बुखार में श्रीदेवी ने शूट किया था बॉलीवुड का हिट गाना, 13 साल में ही बन गई थीं रजनीकांत की मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमाजगत में लेडी अमिताभ कही जानी वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही। श्रीदेवी का निधन दुबई में होटल के कमरे में बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। 13 अगस्त को इस मशहूर और चुलबुली अदाकारा का जम्मदिन है। अगर वह हमारे बीच होती तो इस तारीख को अपना 55वां जन्मदिन मनाती। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में 4 दशक से भी ज्यादा समय तक लोगों का अपनी एक्टिंग से मनोरंजन किया। तो चलिए आपको श्रीदेवी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं।
sridevi
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि श्रीदेवी का असली नाम श्रीदेवी नहीं था। श्रीदेवी का असली नाम अम्मा यंगर अयप्पन था। श्रीदेवी पहली ऐसी अभिनेत्री थी जिन्हें सुपरस्टार का खिताब मिला था। कहा जाता है कि श्रीदेवी को स्टीवन स्पिलबर्ग ने 'जुरासिक पार्क' फिल्म में छोटा सा रोल ऑफर किया था। उस वक्त श्रीदेवी ने इस रोल को यह कहकर मना कर दिया था कि वह उनके कद के मुताबिक नहीं है।
sridevi
श्रीदेवी ने बॉलीवुड के ज्यादातर एक्टर्स के साथ काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि सारी ही फिल्में सुपरहिट रहीं। कहा जाता है कि साल 1989 में रिलीज हुई 'चालबाज' फिल्म का सुपरहिट गाना 'न जाने कहा से आई है' की शूटिंग श्रीदेवी ने 103 डिग्री के बुखार में की थी। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्में अनिल कपूर के साथ की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
anil and sridevi
कहा जाता है कि 'बेटा' फिल्म सबसे पहले श्रीदेवी को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इसे करने से इंकार कर दिया था कि वह अनिल के साथ कई सारी फिल्में कर चुकी हैं। श्रीदेवी की दो बेटिया हैं खुशी और जाह्नवी। कहा जाता है अपनी दोनों बेटियों का नाम श्रीदेवी ने पति बोनी कपूर की दो फिल्मों के देखने के बाद रखा था। इन फिल्मों का नाम 'जुदाई' और 'हमारा दिल आपके पास है।'
विज्ञापन
sridevi
बॉलीवुड में शुरुआती दौर में श्रीदेवी को हिंदी बोलने में थोड़ी दिक्कत होती थी। कहा जाता है कि 'आखिरी रास्ता' फिल्म में श्रीदेवी की आवाज रेखा ने डब की की थी। इससे पहले श्रीदेवी की कई फिल्मों में मशहूर एक्ट्रेस नाज उन्हें कई फिल्मों में अपना आवाज दे चुकी हैं। महज 13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मां का रोल किया था। इस फिल्म का नाम 'मूंदरू मुदित' था। इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि श्रीदेवी प्रतिभा की धनी थी।